फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   HOD shoot the three Students and a teacher arrested

एचओडी को गोली मारने आए तीन छात्र और एक शिक्षक गिरफ्तार

Thu, 14 Jan 2016 02:00 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 14 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
बरेली। आशुतोष सिटी में रहने वाले सिद्धिविनायक इंस्टीट्यूट के कंप्यूटर साइंस के एचओडी मनीष वार्ष्णेय पर हमला करने आए कॉलेज के दो निलंबित छात्रों व एक टीचर समेत चार लोगों ने पब्लिक ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इनके पास से दो तमंचे भी बरामद दिखाए गए हैं। मनीष वार्ष्णेय का कहना है कि हमलावरों ने पहले उनके दरवाजे पर आकर उनके ऊपर एक फायर झोंका था। इस बीच वहां भीड़ जुट गई थी कुछ देर बाद ये लोग दुबारा आए तो भीड़ ने इन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

सिद्धिविनायक इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर साइंस के एचओडी मनीष वार्ष्णेय इज्जतनगर इलाके की आशुतोष सिटी में रहते हैं। मनीष ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात तीन बाइक से छह युवक उनके दरवाजे पर आए। दरवाजा खटखटाने पर बाहर निकले तो उन्होंने एक फायर किया जो उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। शोर मचाते हुए वह अंदर की तरफ भागे और हमलावर भी वापस चले गए । इस बीच कॉलोनी के लोग घरों से बाहर निकल आए थे। कुछ देर बाद फिर ये युवक उनके घर की तरफ आए तो कॉलोनी में ही रहने वाले एक पुलिस कर्मी की मदद से चार युवकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवकों में अमित गंगवार सिद्धिविनायक इंस्टीट्यूट में ही मैथ का टीचर है जबकि उसके साथ आया मनोज पुत्र जगतपाल निवासी जनकपुरी, सतीश पुत्र प्रेमपाल निवासी इंस्टीट्यूट में पॉलीटेक्निक सेकेंड ईयर के छात्र हैं, जिन्हें अनुशासनहीनता में निलंबित किया जा चुका है। चौथा आरोपी वैभव शर्मा पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा निवासी अशरफ खां छावनी एबीवीपी का नेता है और एक निजी इंस्टीट्यूट से बीटेक कर रहा है। युवकों नेे अपनी बाइक का नंबर छिपाने को नंबर प्लेट पर मिट्टी पोत रखी थी।
विज्ञापन

कॉलेज सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले दोनों छात्रों को निलंबित करने वाली एक्शन कमेटी से मनीष वार्ष्णेय का कोई लेना देना नहीं था, फिर भी छात्र उन पर ही शक कर रहे थे और इसी कारण उन्हें जान से मारने आए थे। इसी रंजिश में सतीश ने कॉलेज के ही टीचर रजत मल्होत्रा को भी धमकी दी थी, जिसकी तहरीर उन्होंने भोजीपुरा थाने में दी थी। इधर, एसओ इज्जतनगर सतेंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए अमित और वैभव के पास से एक-एक तमंचा दो कारतूस और मनोज व सतीश के पास से दो कारतूस बरामद हुए हैं। मौके से भागे उनके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। उधर, पकड़े गए अमित गंगवार का कहना है कि उसके बहनोई रुकम गंगवार आशुतोष सिटी में रहते हैं। वह उनसे ही मिलने गया था और यहां पर तीनों छात्र उसे मिल गए। तभी शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने उन्हें घेरकर पुलिस को दे दिया। बरामद तमंचे भी उनके पास नहीं थे, जो पुलिस ने उनके पास रख दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed