फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hockey will not play in the pit: players leave practice

गड्ढों में नहीं खेल पाएंगी हॉकी.. खिलाड़ियों ने छोड़ी प्रैक्टिस

Fri, 15 Dec 2017 02:08 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 15 Dec 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
Hockey will not play in the pit: players leave practice
मैदान ठीक करते लाोग

विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की मेजबानी में 18 दिसंबर से शुरू होने जा रही चार दिवसीय महिला हॉकी नॉर्थ जोन प्रतियोगिता की तैयारी पर ‘अमर उजाला’ की ओर से आइना दिखाए जाने के बाद आखिरकार आयोजकों की नींद खुल गई। गुरुवार को बरेली कॉलेज के मैदान को समतल करने का काम शुरू हो गया। उधर, मेजबान टीम विश्वविद्यालय के मैदान पर कुछ देर प्रैक्टिस करते हुए भी दिखी, हालांकि मैदान ऊबड़खाबड़ होने के कारण जल्द ही खिलाड़ियों का मूड उखड़ गया और वे प्रैक्टिस छोड़कर लौट गईं। 
चार दिन बाद जिन मैदानों पर नॉर्थ जोन हॉकी होनी है, वे दोनों मैदान अभी तक बुरी तरह बदहाल पड़े हुए थे। आयोजकों को यह भी परवाह नहीं थी कि अच्छे मैदानों पर खेलने की आदी पंजाब और दिल्ली यूनिवर्सिटी जैसी टीमें जब यहां उतरेंगी तो रुहेलखंड विश्वविद्यालय की साख का क्या होगा। बहरहाल अब ऊंचे नीचे मैदानों को खेलने लायक बनाया जा रहा है। विश्वविद्यालय के मैदान की ज़ीरो लेवल पर मैदान की घास काटी गई है। बरेली कॉलेज के मैदान पर भी रोलर चलाया गया।। विश्वविद्यालय के खेल विभाग के कर्मचारियों के अनुसार अब तीन दिन तक लगातार मैदान को समतल करने का काम होगा। पानी का छिड़काव करने के साथ रोलर चलाकर मैदान को स्मूथ किया जाएगा। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो. एके जेटली भी बृहस्पतिवार को बरेली कॉलेज ग्राउंड का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने मैदान को पूरी तरह समतल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



मेजबान खिलाड़ी बोले- इस हाल में तो मैदान पर नहीं खेल पाएंगे
गुरुवार को यूनिवर्सिटी के मैदान पर मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस की। मुरादाबाद और शाहजहांपुर के खिलाड़ी भी बरेली पहुंच गए हैं। जिला हॉकी एसोशिएसन के सचिव वसीम खान टीम को प्रैक्टिस करा रहे है। मैदान असमतल होने के कारण के कारण अधूरी प्रैक्टिस छोड़कर लौट रही खिलाड़ियों का कहना था कि अभी तो मैदान ऊंचा-नीचा ही है। इस पर दौड़ते हुए गिरने का भी डर है। ऐसे मैदान पर बॉल भी पकड़ में नही आएगी। खिलाड़ियों ने अपने कोच को भी इस बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब साई के स्टेडियम में होगी प्रैक्टिस
वसीम खान ने बताया कि मेजबान टीम ठीक है। अच्छी तैयारी हो तो टीम अच्छा परफॉर्म कर सकती है। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को टीम को साई स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ  पर प्रैक्टिस कराएंगे। उन्होंने बताया कि अपने खिलाड़ियों का साई की टीम के साथ मैच भी कराएंगे ताकि उनको टेक्निकल जानकारी दी जा सके। ये भी पता चल जाएगा कि कौन खिलाड़ी किस पोजीशन पर अच्छा खेल सकता है।


टीमों को खेलने के लिए अच्छा मैदान मिलेगा। अब तीन दिन तक मैदान को संवारने पर ही पूरा फोकस रहेगा। बरेली कॉलेज का मैदान की भी जानकारी ली है। मैं खुद वहां जाकर देखूंगा। -प्रो. एके जेटली क्रीड़ा सचिव
 
17 को आएंगी बाहर की टीमें
हॉकी नार्थ जोन में 21 यूनिवर्सिटी की टीमें हिस्सा ले रही है। इन सभी टीमों की ओर से 17 को यहां पहुंचने की सूचना दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed