{"_id":"6a515a67d936c40c6601da1b","slug":"hockey-team-busy-preparing-for-cbse-sports-competitions-bareilly-news-c-4-bly1053-922418-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीबीएसई खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों में जुटी हॉकी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीबीएसई खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों में जुटी हॉकी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर स्कूलों में खेल गतिविधियां तेज हो गई हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के प्रांगण में इन दिनों जोरदार तैयारियां चल रही हैं। यहां विभिन्न खेलों के कोच और खिलाड़ी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।
खिलाड़ी विशेष रूप से भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी में अपना दमखम दिखाने के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य रितु अरोरा ने टीम का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि पिछले वर्ष हॉकी के सीबीएसई नेशनल में स्कूल की टीम ने सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी स्कूल की टीम पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी।
स्पोर्ट्स हेड ऑफ डिपार्टमेंट विमल मिश्रा ने बताया कि मुख्य कोच पवन कश्यप, बलवंत अरोड़ा, कौशलपाल, निखिल पांडेय, दिव्यांश खिलाड़ियों को बारीकियां सिखाकर आगामी टूर्नामेंट के लिए तैयार कर रहे हैं। संवाद