{"_id":"64dfe1c7891dc7a8a008da48","slug":"hobby-became-passionskill-got-respect-bareilly-news-c-4-noi1138-230269-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शौक बना जुनून... हुनर को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शौक बना जुनून... हुनर को मिला सम्मान
Sat, 19 Aug 2023 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
बरेली। फोटोग्राफी आमतौर पर पेशे के तौर पर जाना जाता है। मगर बहुत सारे लोगों को तरह तरह के दृश्यों को कैमरे में कैद कर लेने का शौक भी होता है। पेशेवर पैसे के लिए काम करता है। शौकिया लोग आत्मसंतुष्टि के लिए। कई बार यह शौक जुनून की हद पार कर जाता है। शहर में भी फोटोग्राफी के लिए ऐसे जुनूनी लोग हैं, जिन्होंने प्रोफेशनल फोटोग्राफर तक को पीछे छोड़ दिया। आपको कुछ ऐसे ही लोगों से मिलवाते हैं, जिनकी शौकिया फोटोग्राफी ने रिकॉर्ड बना डाले। तमाम संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित किया।
25 समूह प्रदर्शनियों में मिला सम्मान
1969 में जन्मे पंकज शर्मा ने शुरू में फोटोग्राफी सिर्फ शौक में की थी। तकनीकी ज्ञान के लिए 1993 में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से फोटोग्राफी में कोर्स किया। धीरे-धीरे यह शौक उनका कॅरियर बन गया। अब तक उन्हें 25 समूह प्रदर्शनियों में सम्मान मिल चुका है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से उन्हें राष्ट्रीय फोटोग्राफी-2012 अवार्ड मिला है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से ललित कला अकादमी पुरस्कार मिल चुका है। दो दर्जन से अधिक फेलोशिप और कई प्रतिष्ठित संस्थानों में बतौर ज्यूरी सदस्य भी शामिल हो चुके हैं।
हिमालय के फोटो ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम
शहर के डॉ. कामरान ट्रैवल फोटोग्राफी का शौक रखते हैं। उन्होंने कई फोटो खींचे मगर एक फोटो वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाने में कामयाब हुआ। उनके खींचे एक फोटो में 500 किलोमीटर से अधिक लंबे हिमालय की रेंज नजर आती है। इस पैनोरमा शॉट को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने हिमालय की सबसे लंबी रेंज की फोटो के तौर पर जगह दी।
विज्ञापन
अस्पताल है या पुराने फोटो का म्यूजियम
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सुदीप सरन के अस्पताल में घुसते ही मरीज चौंक जाते हैं कि वे किसी पुराने फोटो के म्यूजियम में तो नहीं आ गए। मरीजों के साथ आए तीमारदारों के कई घंटे तो सिर्फ फोटो देखते ही बीतते हैं। दरअसल डॉ. सुदीप को फोटोग्राफी का शौक है। वे हर साल विदेश की दो यात्राएं करते हैं। अब तक 90 से अधिक देशों में घूम चुके हैं। वहां के फोटो फ्रेम कराकर अस्पताल की दीवारों पर टांग रखे हैं। देश और विदेश के बड़े नेताओं, वर्तमान और बचपन के फोटो उनके यहां टंगे हुए हैं। सौ साल तक की पुरानी गाड़ियों, नहरों, झीलों और कई ऐसी चीजों के दुर्लभ फोटो यहां मिल जाएंगे। डॉ. सुदीप बताते हैं कि बचपन से फोटोग्राफी का शौक है। इसे आज तक जिंदा रखा हुआ है।
कैंट के वीआई बाजार में खुला था पहला स्टूडियो
शहर का पहला स्टूडियो कैंट के वीआई बाजार में खुला था। कई दशक पहले फिरोज खां ने इसे खोला था। इसे बंद हुए ही कई साल हो गए हैं। अब यहां जनरल स्टोर चलता है।
मोबाइल फोन से भी कर सकते हैं अच्छी फोटोग्राफी
वरिष्ठ फोटोग्राफर पंकज शर्मा बताते हैं कि अब तो तकनीक काफी आगे आ गई है। मोबाइल फोन के कैमरे भी बहुत शानदार हैं। कुछ चीजों का ध्यान रखें तो आम फोटो तो कोई भी मोबाइल फोन से भी बेहतर कर सकता है। जैसे पोर्ट्रेट मोड में फोटो लेना सबसे आम है। अधिकतर लोग इसी मोड में फोटो लेते हैं। पोर्ट्रेट फोटोज लेते समय रोशनी का बहुत अहम योगदान होता है। अपने सब्जेक्ट (जिसे केंद्र में रखकर आप फोटो खींच रहे हैं) को हमेशा लाइट के सामने रखें। यानी सब्जेक्ट को उस जगह पर खड़ा करें जहां से लाइट सीधे उसके चेहरे पर आ रही हो। इसके अलावा फोटो लेते समय सिर के ऊपर और चेहरे के चारों तरफ थोड़ी जगह छोड़नी चाहिए। इससे आपके फोटो के पीछे का नजारा भी फोटो में आ पाएगा। फोटो लेते समय आप सब्जेक्ट के चेहरे पर टैप कर फोकस करें। कैमरा ऐप में आए फ्लैश फीचर का प्रयोग तभी करना चाहिए जब रोशनी जरूरत से कम हो। सामान्य रोशनी में फ्लैश का प्रयोग ना करें। किसी हिलते-डुलते ऑब्जेक्ट का फोटो लेते समय आपको धैर्य की जरूरत होती है। ऑब्जेक्ट के मूवमेंट को ध्यान में रखना चाहिए। यह भी कर सकते हैं कि ब्रस्ट मोड यूज करें। एक साथ कई तस्वीरें ले लें। फिर मनपसंद तस्वीर को चुनकर बाकियों को हटा दें।