{"_id":"69e6981710f3c29a800a836a","slug":"hit-by-a-bike-attacked-and-beaten-up-for-protesting-bareilly-news-c-4-bly1053-868296-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाइक से टक्कर मारी, विरोध करने पर धावा बोलकर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाइक से टक्कर मारी, विरोध करने पर धावा बोलकर की पिटाई
Tue, 21 Apr 2026 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी इलाके में बाइक सवारों ने युवक को टक्कर मार दी। विरोध करने पर रात में साथियों संग मिलकर युवक के घर धावा बोल दिया। उसकी पिटाई की। बारादरी थाने में दरोगा की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दरोगा जावेद अख्तर ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि रविवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि चिराग अली शाह मस्जिद के पास खड़ी बाइक में सेमलखेड़ा निवासी समीर ने टक्कर मार दी। जुबैर ने टक्कर मारने का विरोध किया तो समीर उनसे अभद्रता करने लगा। समीर उस समय तो लौट गया। रात के समय समीर चौधरी तालाब निवासी फरमान, किला के कटघर निवासी इमरान व 12 अन्य साथियों को लेकर जुबैर के घर पहुंच गया।
जुबैर घर पर नहीं मिला तो उसके परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। पड़ोसियों ने घेराबंदी कर फरमान को पकड़ लिया। फरमान के सिर में खुली चोट लग गई। वहीं समीर और उसके साथ आए साथी बाइक छोड़कर भाग गए। मौके से पुलिस ने तीन बाइकें बरामद की हैं। दरोगा की शिकायत पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।