{"_id":"636579e165f6fa7940647c9c","slug":"historysheeter-dead-body-found-in-pond-bareilly-news-bly5028208156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में पड़ी मिली तीन दिन से लापता हिस्ट्रीशीटर की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में पड़ी मिली तीन दिन से लापता हिस्ट्रीशीटर की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/सीबीगंज। चार दिन से लापता हिस्ट्रीशीटर का शव शुक्रवार को सीबीगंज इलाके में एक नहर में पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने लेनदेन के विवाद में उसकी हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण साफ नहीं हुआ। उसका विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।
एजाज नगर गौटिया निवासी 50 वर्षीय मुश्ताक अहमद थाना बारादरी का हिस्ट्रीशीटर है। मुश्ताक एक नवंबर से लापता था, परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे। थाना बारादरी में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह सीबीगंज के मिलक भगवंतापुर गांव में एक खेत के पास से गुजर रही नहर में मुश्ताक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। उसके शव पर कपड़ा बंधा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ श्वेता यादव और इंस्पेक्टर सीबीगंज सतीश कुमार नैन मौके पर पहुंचे। शिनाख्त के बाद मुश्ताक के परिवार को सूचना दी गई।
शव की हालत देखकर आशंका जताई गई कि मुश्ताक की हत्या के बाद शव फेंका गया है। इंस्पेक्टर सीबीगंज ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है इसलिए विसरा को जांच के लिए भेजा गया है। मुश्ताक के परिवार का कहना है कि एक व्यक्ति ने मुश्ताक से 25 हजार रुपये उधार लिए थे। उसी ने मुश्ताक को रकम देने के बहाने एक नवंबर को बुलाया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
तीन बीवी और 17 बच्चे हैं मुश्ताक के
मुश्ताक की पहली पत्नी रुखसाना ने बताया कि उनके पति ने तीन शादियां की थीं। दूसरी पत्नी उनकी छोटी बहन इमराना और तीसरी हजियापुर की रुखसाना है। पहली पत्नी से उसके आठ और दूसरी से सात बच्चे हैं। तीसरी पत्नी से भी दो बच्चे हैं। रुखसाना ने बताया कि उसने खुद अपनी छोटी बहन इमराना की शादी मुश्ताक से कराई थी। वे दोनों शादी के बाद एजाज नगर गौटिया में किराए के अलग-अलग मकान में रहती थीं। तीसरी पत्नी हजियापुर में रहती थी, उससे उन दोनों का मेलजोल नहीं था। मुश्ताक तीसरी पत्नी के साथ हजियापुर में रहता था और खाना खाने एजाज नगर गौटिया में उनके पास आता था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित किया गया है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। - श्वेता यादव, सीओ प्रथम