{"_id":"493e5b5c7e62a2cd736ca786b3577952","slug":"historysheetar-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या
बरेली
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। फर्रखपुर तकिया के हिस्ट्रीशीटर इसरार उर्फ नन्हे लला की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव पीतांबरपुर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। हाल ही मैं इसरार गुजरात से मजदूरी क रके लौटा था। मोहल्ले के ही शकील अहमद ने उसका विवाद हुआ था। पुलिस ने शकील को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के बाद कोई नतीजा निकलने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक इसरार के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बृहस्पतिवार की रात आठ बजे इसरार उर्फ नन्हेलला खाना खाकर अपने घर से टहलने निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और तलाशना शुरू कर दिया। शुक्रवार की सुबह मोहल्ले के लोगों ने बताया कि तकिया के पास रेलवे ट्रैक पर एक कटा हुआ शव पड़ा हुआ है। इसरार के परिवार वाले शव देखने पहुंचे तो सन्न रह गये, शव इसरार का ही था। कोतवाली पुलिस ने पूछताछ की तो इसरार की पत्नी अनीसा और अन्य लोगों ने पहले हत्या की संभावना व्यक्त की, लेकिन बाद में चुप्पी साध गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक इसरार की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। देर शाम हत्या की पुष्टि होने के बाद भी परिवार वाले मुकदमा दर्ज कराने के लिए नहीं पहुंचे। इतना जरूर मालूम हुआ कि बृहस्पतिवार को इसरार की मोहल्ले के ही शकील अहमद से विवाद हो गया था।
लूट, डकैती के मुकदमे दर्ज हैं
पुलिस के मुताबिक इसरार पर बिकनापुर में डकैती डालने का मुकदमा दर्ज है। इसरार पर चोरी, मारपीट जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। एक बार डकैती के शक में उसे हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ भी की गई थी। मृतक के आठ पुत्र, पुत्रियां हैं, जिनमें से चार की शादी हो गई है।