फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History sheeter Taufiq arrested in encounter by Police in Bareilly

Bareilly News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर तौफीक गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल, 28 मुकदमे हैं दर्ज

Wed, 02 Jul 2025 12:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Jul 2025 12:04 PM IST
सार

बरेली में शेरगढ़ थाने से हिस्ट्रीशीटर घोषित तौफीक उर्फ गुड्डू को बहेड़ी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 28 मुकदमे दर्ज हैं।  

विज्ञापन
History sheeter Taufiq arrested in encounter by Police in Bareilly
पुलिस ने घायल हिस्ट्रीशीटर को अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर तौफीक उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, कटर और सब्बल बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बहेड़ी थाना पुलिस की टीम गश्त करते हुए गांव रुड़की की तरफ पॉलिटेक्निक कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग के पास पहुंची तो एक संदिग्ध युवक कॉलेज की दीवार के पास खड़ा दिखा। पुलिस टीम ने उसे टोका तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पिता और सौतेले भाई की हत्या: बेटे ने एक दिन पहले दी थी धमकी, फिर कार से कुचलकर मार डाला; पढ़ें पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शेरगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है तौफीक 
सीओ बहेड़ी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम तौफीफ उर्फ गुड्डा पुत्र लल्ला खां बताया। वह शेरगढ़ थाना के गांव खजुआ का रहने वाला है। वर्तमान में बहेड़ी के मोहल्ला मोहम्मदपुर फायर ब्रिगेड़ के पीछे सकलैन नगर में रह रहा था। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सीओ के मुताबिक तौफीक उर्फ गुड्डू शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ करीब 28 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना शेरगढ़ से हिस्ट्रीशीटर घोषित है। तौफीक ने बहेड़ी, देवरनियां, शेरगढ़ और भोजीपुरा थाना क्षेत्र में लूट, चोरी, नकबजनी समेत कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed