{"_id":"6218c133478c2410962787f2","slug":"history-sheeter-ran-to-public-by-showing-a-gun-to-councilor-threatened-to-kill-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: हिस्ट्रीशीटर ने पार्षद को तमंचा दिखा कर सरेराह दौड़ाया, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: हिस्ट्रीशीटर ने पार्षद को तमंचा दिखा कर सरेराह दौड़ाया, जान से मारने की दी धमकी
Fri, 25 Feb 2022 05:14 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 25 Feb 2022 05:14 PM IST
सार
हिस्ट्रीशीटर आकाश ने किसी बात को लेकर तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए पार्षद को दौड़ा दिया। जिसके बाद पार्षद ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पार्षद को तमंचा दिखा कर उनके क्षेत्र के ही रहने वाले हिस्ट्रीशीटर द्वारा तमंचा दिखा कर सड़क पर दौड़ाने का मामला सामने आया है। बरादरी दुर्गानगर निवासी पार्षद वार्ड नंबर-65 के पार्षद का आरोप है कि क्षेत्र का ही रहने वाला आरोपी हिस्ट्रीशीटर आकाश ने उनके ऑफिस में आया था। इस दौरान नरेश कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर आकाश ने किसी बात को लेकर तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए पार्षद को दौड़ा दिया। जिसके बाद पार्षद ने भागकर अपनी जान बचाई। सरे राह तमंचा लेकर दौड़ रहे आरोपी को देख कर वहां हड़कंप मच गया। पीड़ित पार्षद के मुताबिक, आरोपी आकाश पर 15 मुकदमे दर्ज है। इस मामले की नरेश ने बरादरी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
वहीं, बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ तहरीर आई है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन