फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History sheeter fired, stone pelting in Durga Nagar

दुर्गा नगर में हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग, पथराव

Mon, 15 Nov 2021 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
History sheeter fired, stone pelting in Durga Nagar
दुर्गानगर में फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस।
प्रॉपर्टी डीलर भाइयों ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ दी तहरीर, गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी रोकने पर सपा नेता को हिरासत में लेकर छोड़ा
बरेली। बारादरी के दुर्गानगर निवासी एक हिस्ट्रीशीटर पर आरोप है कि उसने मोहल्ले के ही दो भाइयों पर फायरिंग कर दी। गोली एक भाई की कोहनी को छूते हुए निकल गई। जब परिजन विरोध करने गए तो हिस्ट्रीशीटर के परिजन ने छत से पथराव कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन बिना कार्रवाई लौटने लगी तो महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी घेर लिया। इस पुलिस सपा नेता प्रमोद बिष्ट को पकड़कर थाने ले गई लेकिन कुछ देर बाद ही छोड़ दिया।
दुर्गा नगर के रहने वाले तरुण और दीपक भाई हैं दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। दो दिन पहले कालोनी के एक हिस्ट्रीशीटर से दोनों का झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई लेकिन लोगों ने मामला रफा दफा कर दिया। रविवार रात फिर से दोनों भाइयों की हिस्ट्रीशीटर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बार उसने फायरिंग कर दी। एक गोली तरुण को छूते हुए निकल गई। भीड़ इकट्ठा हुई तो हिस्ट्रीशीटर अपने घर में भाग गया। घटना का विरोध करते हुए तरुण और दीपक पक्ष के लोग जब उसके घर पहुंचे तो हिस्ट्रीशीटर और उसके घर वालों ने छत से पथराव कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के कई बार कहने के बाद भी हिस्ट्रीशीटरों के परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर पुलिस लौटने लगी। यह देखकर महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी रोक ली, उनका कहना था कि उसे गिरफ्तार किए बिना पुलिस नहीं जाएगी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। तरुण की तरफ से बारादरी पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सपाई पहुंचे थाने
देर रात बारादरी पुलिस वहीं रहने वाले सपा नेता प्रमोद बिष्ट को उठा थाने ले आई। पुलिस का कहना था कि उनके कहने पर ही महिलाओं ने गाड़ी रोकी थी। इस सूचना पर हैदर अली समेत कई सपाई थाना बारादरी पहुंच गए। उन लोगों ने विरोध जताया तो पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। प्रमोद बिष्ट का कहना है कि पुलिस गलतफहमी के चलते उन्हें थाने ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed