{"_id":"68069e5079e60de08f07dc3a","slug":"hindus-are-being-tortured-in-bengal-procession-taken-outhindus-are-being-tortured-in-bengal-procession-taken-out-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104105-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बंगाल में हिंदुओं के साथ हो रहा अत्याचार, निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बंगाल में हिंदुओं के साथ हो रहा अत्याचार, निकाला जुलूस
विज्ञापन
बहेड़ी। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन देते हैं हिंदूव
- फोटो : chineni news
बहेड़ी। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ गऊ रक्षा हिंदू दल ने नैनीताल रोड पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव को सौंपा है। सोमवार की सुबह 10 बजे हिंदूवादी संगठनों के तमाम पदाधिकारियों के साथ गऊ रक्षा हिंदू दल के पदाधिकारियों ने नैनीताल रोड पर विरोध जुलूस निकाला। आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के इशारे पर हिंसा किया जा रहा है। इस मौके पर देवेंद्र भास्कर, लाजपत राय मौर्य, डिल्लीधर, मोहित गंगवार, राजेश कुमार, धर्मवीर गंगवार, भूपेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
--
बंगाल में हिंसा के विरोध में सौंपा ज्ञापन
बिशारतगंज। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय हनुमान दल के आंवला जिलाध्यक्ष विनोद गोस्वामी व सदस्यों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आंवला नहने राम को सौंपा है। उन्होंने पश्चिमी बंगाल की ममता सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शिवम कश्यप, राहुल गुप्ता, बंटू शर्मा आदि शामिल थे। संवाद