फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hindu Mahasabha in Bareilly put Bangladeshi flags on the threshold of gates of major temples

Bareilly: हिंदू महासभा ने प्रमुख मंदिरों के गेट की दहलीज पर लगाए बांग्लादेशी झंडे; केंद्र सरकार से की ये मांग

Sun, 01 Dec 2024 11:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 Dec 2024 11:21 PM IST
सार

हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक के मुताबिक, बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बेहद गलत व्यवहार हो रहा है लेकिन उसके बावजूद बांग्लादेश सरकार हिंदुओं के पक्ष में आती दिखाई नहीं दे रही है।

विज्ञापन
Hindu Mahasabha in Bareilly put Bangladeshi flags on the threshold of gates of major temples
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अन्याय का अब देशभर में विरोध देखने को मिल रहा है। बरेली में हिंदू महासभा ने बरेली शहर के प्रमुख मंदिरों के द्वार पर बांग्लादेश के झंडे को लगाया है ताकि मंदिर में आने वाले भक्त बांग्लादेश के झंडे को रौंदते हुए मंदिर में प्रवेश करें। 

विज्ञापन

हिंदू महासभा ने अलखनाथ मंदिर धोपेश्वर नाथ मंदिर बनखंडी नाथ मंदिर त्रिवती नाथ मंदिर सहित तमाम मंदिरों के मुख्य द्वारों पर बांग्लादेश के झंडे को मुख्य द्वार पर लगवाया है। जिस पर मंदिर पर आने वाले भक्त बांग्लादेश पर के झंडे को पैरों से रौंदते हुए जाते हैं। हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक के मुताबिक, बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बेहद गलत व्यवहार हो रहा है लेकिन उसके बावजूद बांग्लादेश सरकार हिंदुओं के पक्ष में आती दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के संग बलात्कार हो रहे हैं घरों को जलाया जा रहा है, धर्म-गुरुओं को पड़कर जेल में डाल दिया जा रहा है लेकिन उसके बावजूद सरकार उनके बचाव के लिए कोई भी कम नहीं उठा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा उन्होंने बांग्लादेश सरकार के झंडे को जलाते हुए मांग की की बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा करना बांग्लादेश सरकार का कर्तव्य बनता है। साथ ही पंकज पाठक में मोदी सरकार से मांग की है कि जिस तरह यूक्रेन में भारतीयों की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल की थी बिल्कुल उसी तरह बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री एक बार फिर पहल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed