{"_id":"62cc922c98040247774b1f41","slug":"hindu-girl-kidnap-by-muslin-boys-bareilly-news-bly491082411","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर ले जा रहे दूसरे समुदाय के दो युवक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा कर ले जा रहे दूसरे समुदाय के दो युवक दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भुता इलाके के एक गांव में ननिहाल में आई किशोरी को रामपुर के रहने वाले दूसरे समुदाय के दो युवकों ने अगवा कर लिया। युवक जब किशोरी को अपने साथ ले जा रहे थे तभी हिंदू संगठन और भाजपा के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लग गई। उन्होंने दोनों को दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद दोनों को भुता पुलिस के हवाले कर दिया गया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नावेद उर्फ नवासे और उसके साथी अरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रामपुर जनपद के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को काफी समय से गांव के नावेद और अरमान परेशान कर रहे थे। काफी समझाने के बाद भी जब दबंग युवक नहीं माने तो पिता ने किशोरी को उसके मामा के यहां भुता इलाके के एक गांव में भेज दिया, लेकिन आरोपियों ने फिर भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। सोमवार को आरोपी भुता इलाके में किशोरी के मामा के गांव पहुंचे। वहां मौका पाकर किशोरी को अगवा कर अपने साथ ले जाने लगे, इसकी जानकारी किशोरी के मामा को मिली तो उन्होंने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। इस पर हिंदू संगठन और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर गांव से कुछ ही दूरी पर आरोपियों को दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद दोनों को भुता थाने लेजाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने किशोरी के मामा की तहरीर पर आरोपी नावेद और अरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।