{"_id":"58cd8cfd4f1c1b957d32aaa7","slug":"hindi-paper-is-simple-stuck-in-kamar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी का पेपर रहा सरल, कामर्स में अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी का पेपर रहा सरल, कामर्स में अटके
बरेली।
Updated Sun, 19 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Hindi paper is simple, stuck in Kamar
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में शनिवार को दूसरी पाली में बारहवीं साहित्यिक हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई। प्रथम प्रश्नपत्र में कुछ त्रुटिपूर्ण सवाल आए थे पर शनिवार को पेपर काफी सरल रहा।
हिंदी का पेपर देकर निकले अधिकतर छात्रों के चेहरों में मुस्कान नजर आई। हालांकि सुबह की पाली में हुई दसवीं कामर्स की परीक्षा में छात्रों को न्यूमेरिकल ने उलझाया। दसवीं की परीक्षा देने वाले अनंत का कहना था कि लाभ हानि के सवालों में कुछ कठिनाई आई। बाकी सवाल सरल थे। बारहवीं साहित्यिक हिंदी की परीक्षा देकर जोगेंद्र का कहना था कि पेपर काफी सरल था। निर्धारित समय से पहले ही पेपर हल कर लिया था।
पर्यवेक्षक पवन सचान, संयुक्त शिक्षा निदेशक शिव प्रकाश द्विवेदी और डीआईओएस मुन्ने अली ने जिले के परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। हालांकि कहीं भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
अब सोमवार की परीक्षा की टेंशन
सोमवार को दसवीं की गणित और प्रारंभिक गणित की परीक्षा होनी है। छात्रों को इसकी चिंता सताने लगी है। दूसरी तरफ विभागीय अफसरों को सोमवार की परीक्षा की चिंता सता रही है। उसी दिन सुबह की पाली में दसवीं गृह विज्ञान की भी परीक्षा और बारहवीं अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी। फर्नीचर और कक्ष निरीक्षकों की किल्लत पहले से ही बनी हुई है। सोमवार को ज्यादा छात्रों की परीक्षा है इसलिए दिक्कतें बढ़ सकती हैं। डीआईओएस मुन्ने अली ने बताया कि जिन केंद्रों पर कुछ दिक्कतें थीं उनको दूर करा दिया है। परधौली के कृषि इंटर कॉलेज में फर्नीचर की व्यवस्था करा दी गई है।
3970 ने छोड़ दी परीक्षा
इस बार दसवीं और बारहवीं में काफी छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। पहले दिन दसवीं और बारहवीं में दस हजार से ज्यादा ने परीक्षा छोड़ दी थी। शनिवार को भी 3970 ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह दसवीं कामर्स में 1660 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 1581 ने परीक्षा दी। 79 गैर हाजिर रहे। सुबह की पाली में बारहवीं अर्थशास्त्र में 4564 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 4156 उपस्थित रहे और 408 अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में बारहवीं हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई। इसमें 40390 छात्र पंजीकृत थे जिसमें 36907 ने परीक्षा दी। अनुपस्थित का आंकड़ा 3483 रहा।