{"_id":"6420ac7dce648a06bd0ea3a7","slug":"himachals-daughters-became-champion-by-defeating-haryana-bareilly-news-c-4-1-107959-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हरियाणा को हराकर चैंपियन बनीं हिमाचल की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हरियाणा को हराकर चैंपियन बनीं हिमाचल की बेटियां
विज्ञापन
बरेली। हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने रविवार को 45वीं जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप को अपने नाम कर लिया। फ्यूचर कॉलेज मैदान पर हुए संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम को हराया।
जिला ओलंपिक संघ की ओर से 22 मार्च से कराई जा रही प्रतियोगिता के पांचवें दिन फाइनल मुकाबला खेला गया। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद संतोष गंगवार और जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने इसका उद्घाटन किया। पहले हाफ में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। दूसरे हाफ के अंतिम पांच मिनट में हिमाचल की टीम ने शानदार अटैक कर तीन अंकों की बढ़त के साथ मुकाबला 25-22 से जीत लिया। अतिथियों ने हिमाचल प्रदेश की टीम को विजेता और हरियाणा की टीम को उपविजेता ट्रॉफी से नवाजा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने मिशन शक्ति के तहत खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।
जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक धर्मेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. आशीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र कुमार ने पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की। यूपी ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, आदित्य मूर्ति, मुकेश गुप्ता, भावेश अग्रवाल, अभिमन्यु गुप्ता, कुलभूषण शर्मा, अंकुर किशोर सक्सेना, अग्रिम गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता का एलान
जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने बताया कि संघ और डीजी सोशल फाउंडेशन की ओर से दो से सात अप्रैल तक वंडर वॉरियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें राजस्थान, देहरादून, मेरठ और बरेली की पांच टीमें भाग लेंगी।