{"_id":"674b83e6df6d7984c60b58f4","slug":"himachal-wins-after-defeating-up-in-volleyball-and-basketball-bareilly-news-c-4-bly1015-531973-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वॉलीबाल व बास्केटबॉल में यूपी को हराकर हिमाचल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वॉलीबाल व बास्केटबॉल में यूपी को हराकर हिमाचल विजेता
विज्ञापन
बरेली। ईपीएफओ उत्तर क्षेत्र की वॉलीबाल व बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन हुए दोनों ही प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश को हराकर हिमाचल प्रदेश की टीम विजेता बनी।
बास्केटबॉल के फाइनल में हिमाचल प्रदेश ने उत्तर प्रदेश की टीम को 58-44 से शिकस्त दी। वहीं, वॉलीबाल के फाइनल में यूपी को सीधे तीन सेटों में 25-18, 25-14, और 25-17 से मात दी। प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। बास्केटबॉल में यूपी के आनंद व वॉलीबाल में हिमाचल के अमित प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
डॉ. केशव अग्रवाल ने खेलों की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बक्सी, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय कृष्णा पालीवाल ने टीम का उत्साह बढ़ाया। संवाद