Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Highways in the grip of stray animals and trucks parked at various places can also become the cause of accidents.

Bareilly News: छुट्टा पशुओं की गिरफ्त में हाईवे, जगह-जगह खड़े ट्रक भी बन सकते हैं हादसों का सबब

Fri, 19 Dec 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Highways in the grip of stray animals and trucks parked at various places can also become the cause of accidents.
बरेली। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर कदम-कदम पर खतरा है। छुट्टा पशु डेरा जमाए रहते हैं। उनको रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। लाइटों की व्यवस्था बेपटरी है। चालकों का जहां मन करता है, वहीं ट्रक व अन्य वाहन खड़े कर देते हैं। क्रेन और एंबुलेंस सामान्यतया दिखाई नहीं देती हैं। पुलिस की गश्त सामान्य रहती है। ऐसे में घने कोहरे के दौरान सड़क हादसे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


बहेड़ी क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर डांडिया गांव के बाद 30 किलोमीटर की दूरी तय करने पर भोजीपुरा में गति सीमा का बोर्ड लगा है। कट के बारे में कहीं कोई जानकारी नहीं दी गई है। कट पर लाइटें लगाई गई हैं, जिनमें से तीन बंद पड़ी हैं। हाईवे पर न स्ट्रीट लाइटें हैं, न हाईमास्ट लाइटें हैं। छुट्टा पशुओं को रोकने के लिए कहीं भी फेंसिंग नहीं है।
विज्ञापन

हाईवे किनारे की सरकारी जमीन पर लोगों ने कब्जा कर दुकानें, वाशिंग सेंटर, होटल और ढाबे खोल रखे हैं। इसके चलते हाईवे के किनारे वाहन खड़े रहते हैं। रात में रिछौला, डांडिया, मंडनपुर, गुडवारा, रिछा स्टेशन, देवरनिया, भोजीपुरा तक हाईवे की एक साइड में ढाबों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। मोहम्मदपुर के पास कट पर संकेतक नहीं है। इस कट पर तीन दिशाओं से लोग आते हैं और रोजाना घंटों जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी में नेशनल हाईवे पर छुट्टा पशुओं को आने से रोकने के लिए लगाई गई लोहे की बैरिकेडिंग हफ्तों पहले किसी वाहन ने तोड़ दी थी। इसके बाद उसे ठीक नहीं कराया गया। फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर के ऊपर लगी लाइटों के कुछ पोल महीनों पहले टूट गए थे, वह अभी तक वैसे ही पड़े हैं। फतेहगंज पूर्वी, टिसुआ, पचोमी में फ्लाईओवर पर लाइटें लगी हैं, लेकिन जलती नहीं हैं। फतेहगंज पूर्वी चौराहे पर दोनों तरफ हाईमास्ट लाइटें लगी हैं, लेकिन महीनों से खराब हैं। नेशनल हाईवे पर टिसुआ के आगे कट से पहले सांकेतिक लाइट बंद पड़ी है। इमरजेंसी कॉल नंबर बताने वाला पोल टूटा पड़ा है।

नवबागंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गति सीमा के बोर्ड नहीं लगे हैं। कट पर लाइट का इंतजाम है, लेकिन सिर्फ एक ही सही है। दो खराब हैं। हाईवे पर पशुओं को आने से रोकने के लिए व्यवस्था नहीं है। किनारे पर वाहन अनावश्यक खड़े रहते हैं। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में हाईवे पर गति सीमा के बोर्ड दिखाई नहीं देते। छुट्टा पशुओं को सड़क पर आने से रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। डिवाइडर पर पशु खड़े या बैठे रहते हैं।

मीरगंज क्षेत्र में भी स्थिति खराब
मीरगंज क्षेत्र में बरेली-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गति सीमा के बोर्ड नहीं लगे हैं। कट के बारे जानकारी देने वाले संकेतक की स्थिति ठीक नहीं है। अधिकतर लाइटें खराब पड़ी हैं। पशुओं को हाईवे पर आने से रोकने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। फरीदपुर क्षेत्र में बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर जानवरों को आने से रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। नदिया अशोक गांव के पास फरीदपुर की तरफ मुड़ने वाले कट पर संकेतक नहीं लगे हैं और लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। बरेली-बदायूं मार्ग पर कई स्थानों पर डिवाइडर के पत्थर उल्टे-सीधे गिरे पड़े हैं। इनसे कोहरे में हादसे का खतरा है। शिकायत के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं देते। हाफिजगंज क्षेत्र के खाईखेड़ा टोल प्लाजा पर रेस्ट रूम का पता नहीं है। रिठौरा से हाफिजगंज तक जगह-जगह छुट्टा पशु हाईवे पर घूमते-बैठे रहते हैं। ब्यूरो
--
घने कोहरे को देखते हुए बरेली-सीतापुर हाईवे पर अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा से संबंधित मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं। - नवरत्न, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed