फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Highway

बरेली-सितारगंज हाईवे- हाईवे को चौड़ा करने के लिए 260 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण

Tue, 13 Aug 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Highway
बरेली। बरेली से सितारगंज तक हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए प्रशासन को 260 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की जरूरत होगी। इस हाईवे के लिए सबसे ज्यादा भूमि अमरिया क्षेत्र के 19 गांवों में चाहिए। इसके अलावा नवाबगंज, बरेली सदर के साथ ही पीलीभीत सदर के गांवों में भी जमीन का अधिग्रहण होगा। एनएचएआई के इस संबंध में रिकार्ड देने के बाद विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी की तरफ से अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पीलीभीत होते हुए करीब 80 किलोमीटर इस हाईवे को फोरलेन किया जाना है। इसके लिए एनएचएआई को बड़े पैमाने पर जमीन का अधिग्रहण करना है। एनएचएआई ने हाल में इस संबंध में रिकार्ड जिला प्रशासन को सौंप दिए हैं। इसके तहत बरेली सदर में मुड़िया अहमदनगर, आसपुर खूबचंद, बैरकपुर, कालपुर व रिठौरा में 28.9200 हेक्टेयर और पीलीभीत सदर के जतीपुर, मगरासा, हरचुइयायय, खेड़ा, खरूआ मुस्तकिल, बालपुर पट्टी, सियाबरी, ललौरीखेड़ा, लालपुर, मानपुर, तगीरपुर छितौनिया व पुरैना में 33.9215 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है, जबकि नवाबगंज के बुलंदनगर उर्फ लभेरा, खाईखेड़ा, उदरापुर, सिथरा, हाफिजगंज, सूडियावा, लोडपुर उस्मानपुर, फजुल्लाहपुर, ग्रेम, बहोरे नगला, बथुआ, ईधजागीर, गरगगईया, धौरेरा, इनायतपुर में 85.7052 हेक्टेयर, पीलीभीत के अमरिया के गांव बरातबोझ, निसरा, सहगवना नगरियाय, बिसेम, सरदारनगर, मौनी, मधुपुर, धुंधेरी, किछुतांदु, अमरिया, लाहौरगंज, डलिया इलाही बक्श, बिलहारा माफी, मुंडलिया गौसु, बलिया, हेतमदांडी, डबका, बैदगुरा व भैसहा में 111.338 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है।
विज्ञापन


मुआवजा घोटाले को लेकर इस बार खास सतर्कता
वर्ष 2012-13 में बरेली-सितारगंज रोड को सात से दस मीटर चौड़ा करने के लिए तत्कालीन एनएचएआई और प्रशासन के अफसरों ने जमीन अधिग्रहण घोटाले को अंजाम दिया था। बताते हैं कि कई अफसरों ने कृषि जमीन को व्यावसायिक दिखाकर मनमाने तरीके से मुआवजा राशि बांट दी थी। जब यह मामला शासन में पहुंचा तो कई अफसरों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई। पूर्व में तैनात कमिश्नर डॉ. पीवी जगनमोहन ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितारगंज हाईवे को चौड़ा करने के लिए भूमि अधिग्रहण शीघ्र होगा। इसके लिए होमवर्क किया जा रहा है। पहले चरण की तैयारी लगभग पूरी हैं।
- मदन कुमार, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed