फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High school student had gone with his girlfriend in Bareilly

Bareilly News: 18 साल की लड़की के प्यार में हाईस्कूल के छात्र ने उठाया ऐसा कदम, घरवाले हो गए परेशान

Sun, 07 Jan 2024 12:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jan 2024 12:22 PM IST
सार

बरेली के शहर कोतवाली इलाके का छात्र बृहस्तपिवार को लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। गुमशदगी भी कराई थी। इस बीच शनिवार को छात्र खुद ही घर लौट आया। पुलिस की जांच में पता लगा कि छात्र अपनी प्रेमिका के साथ घूमने गया था। 

विज्ञापन
High school student had gone with his girlfriend in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बरेली के कोतवाली क्षेत्र से लापता हाईस्कूल का छात्र तीसरे दिन खुद ही घर लौट आया। जांच में पता लगा कि वह अपनी प्रेमिका के साथ घूमने चला गया था। उसकी लोकेशन मेरठ में मिली। परिजन उसको तलाश कर रहे थे। उन्होंने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। इस बीच शनिवार को छात्र खुद ही घर लौट आया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली इलाके का छात्र बृहस्तपिवार को लापता हो गया था। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा हाईस्कूल का छात्र है। वह बृहस्पतिवार दोपहर क्रिकेट मैच खेलने इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड गया था। इसके बाद से उसका पता नहीं लगा।

विज्ञापन

मेरठ में मिली थी दोनों की लोकेशन 
छात्र का मोबाइल भी स्विच ऑफ था। उसका नंबर नहीं लगने पर परिजनों की चिंता और बढ़ गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि छात्र का 18 साल की युवती से प्रेम प्रसंग है। वह उसकी के साथ घूमने चला गया। दोनों की लोकेशन मेरठ में मिली।  

पुलिस उसे तलाश रही थी। इस बीच शनिवार को छात्र अपने घर लौट आया। कोतवाल दिनेश शर्मा ने बताया कि छात्र की प्रेमिका शहर की ही निवासी है। वह उसी के साथ मेरठ घूमने चला गया था। दोनों दो दिन वहां साथ रहे। फिर उसने प्रेमिका को लखनऊ भेज दिया और खुद घर लौट आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed