{"_id":"5dbcf7748ebc3e93a170e122","slug":"high-alert-in-bareilly-zone-before-verdict-on-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पर फैसले से पहले बरेली जोन में हाई अलर्ट, एडीजी ने दिए खास निगरानी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पर फैसले से पहले बरेली जोन में हाई अलर्ट, एडीजी ने दिए खास निगरानी के निर्देश
Sat, 02 Nov 2019 08:56 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Nov 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के जल्द आने वाले फैसले के मद्देनजर शासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। एडीजी ने सभी सीओ व एसओ से निगरानी बरतने को कहा है। संदिग्धों की तलाशी व घुमंतुओं की पहचान के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य लोगों को किसी भी तरह के फैसले के लिए मानसिक तौर पर तैयार करना है। इसमें भी पुलिस की जिम्मेदारी ज्यादा रखी गई है। उच्चस्तर से मिले निर्देश के मुताबिक पुलिस अब चौकी व थाना स्तर पर सद्भाव का माहौल बनाने का काम करेगी।
इसके लिए पीस कमेटियों की बैठक से लेकर सामाजिक सौहार्द बढ़ाने के दूसरे काम किए जाने हैं ताकि असामाजिक तत्व लोगों की भावनाएं भड़काने का काम न करें।
सीओ स्तर पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी थानेदारों को अपने इलाके में संदिग्धों की तलाशी व गलत स्थिति मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डेरा डाले घुमंतुओं की भी निगरानी की जा रही है। इसमें पुलिस के साथ खुफिया अमले को भी अलर्ट किया गया है। फैसला आने के बाद भी निगरानी जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अयोध्या पर फैसला आने से पहले सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे जोन में स्थिति सामान्य है। कहीं किसी विवाद की आशंका नहीं है फिर भी एहतियात बरता जा रहा है।
- अविनाश चंद्र, एडीजी बरेली जोन
- अविनाश चंद्र, एडीजी बरेली जोन