फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High alert in Bareilly Zone after Article 370 removal

अनुच्छेद 370 हटने के बाद बरेली जोन में हाई अलर्ट, छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को वापस बुलाया

Tue, 06 Aug 2019 12:23 AM IST
Vikas Kumar यूपी डेस्क, अमर उजाला, बरेली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 06 Aug 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और दो भागों में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की केंद्र सरकार के फैसले के बाद बरेली जोन में पुलिस और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अफसरों ने बैठक करने के साथ ही पुलिस को चौकर कर दिया है। मिश्रित आबादी वाले इलाके और सार्वजनिक स्थलों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। खुफिया अमले के लोग भी संवेदनशील इलाकों में टोह लेने लगे हैं। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह संसद में गृहमंत्री की घोषणा के बाद ही लखनऊ मुख्यालय से एडीजी व डीआईजी के पास कॉल आने लगीं। अफसरों ने तत्काल बरेली जोन व रेंज में अलर्ट जारी कर दिया। सभी एसपी को निर्देश दिए गए कि 15 अगस्त से पहले किसी को छुट्टी न दी जाए। इसके साथ ही पहले से छुट्टी पर गए पुलिसवालों को वापस बुलाने के आदेश दिए गए। अफसरों ने खुफिया अमले के स्टाफ को भी तलब कर लिया। 
विज्ञापन


बरेली जोन में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों से मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गतिविधि तेज करने को कहा गया है। फिलहाल पूरे जोन में कहीं से किसी
विज्ञापन
विज्ञापन

खुराफात का इनपुट नहीं है। 
- अविनाश चंद्र, एडीजी बरेली जोन

बरेली रेंज के चारों जिलों में स्थिति सामान्य है। फिर भी पर्याप्त सजगता बरती जा रही है। अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मियों तक को संवेदनशील इलाकों में गश्त करने को कहा गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए फोर्स तैयार है। - राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed