फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hey Ram Just a lot of relief as soon as I get a discount

हे राम! जरा छूट मिलते ही इतना कोहराम

Thu, 21 May 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hey Ram Just a lot of relief as soon as I get a discount
बरेली के बड़ा बाजार में लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पहले दिन बाजार खुलते ही उमड़ पड़ी भीड़, सामाजिक दूरी की हर तरफ धज्जियां उड़ीं
विज्ञापन

ईद की खरीदारी करने के लिए दुकानों पर लगे रेले, दोपहर बाद डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

बरेली। लॉकडाउन- 4 में कारोबारियों को छूट देने का फैसला तो हो गया लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बाजार में लोगों के बीच सामाजिक दूरी रखने के इंतजाम नहीं हो पाए। छूट मिलने के बाद बुधवार को जब शहर भर में दुकानें खुलीं तो पहले ही दिन हर तरफ भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद घने बाजारों में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। प्रशासन की अनुमति की आड़ में ऐसी भी तमाम दुकानें खुल गईं जिन्हें रोस्टर के मुताबिक बुधवार को नहीं खुलना था। श्यामगंज चौराहा ब्लॉक होने की वजह से फल मंडी और थोक गल्ला मंडी के सभी बैरियर हटा दिए गए। लिहाजा श्यामगंज के मुख्य बाजार और मिर्च गोदाम की गलियों में भीड़ उमड़ने का भी रास्ता साफ हो गया।

श्यामगंज बाजार में हर तरफ अपार भीड़

कोरोना की वजह से श्यामगंज बाजार में अब तक किराना की थोक दुकानें ही खुल रही थीं जहां पर फुटकर ग्राहकों का जाना लगभग प्रतिबंधित था। बुधवार को यह व्यवस्था खत्म हो गई। बाजार में सभी तरह की दुकानें खुलीं जिन पर छोटे दुकानदारों के साथ ही जनता की भी पर्याप्त भीड़ रही। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के मानक तार तार कर दिए। डीएम और एसएसपी की गाड़ियां निरीक्षण करती हुई इधर से निकलीं तो दुकानदार जरूर सकपकाए पर बाद में पहले जैसा हाल हो गया। यहां गंगापुर रोड पर हार्डवेयर की कई दुकानें खुली थीं जिन्हें बुधवार को बंद रहना था।
विज्ञापन

सड़कों पर बेहिसाब ट्रैफिक, पैदल आवाजाही भी बढ़ी

बुधवार को लोगों का डर लगभग खत्म हो गया और वह अपने वाहन लेकर निकल पड़े। कुछ जरूरी तो कुछ गैरजरूरी काम से लोग निकले। वाहनों की चेकिंग भी पुलिस ने बखूबी की और अधिकांश वाहनों का किसी न किसी खामी की वजह से चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवारियां बैठाकर निकले ई रिक्शा और टेंपो

बाजारों व प्रमुख रास्तों पर टेंपो व ई रिक्शा भी गिनती के निकले तो बाकी लोगों ने पैदल चलकर यात्रा पूरी की। इन वाहनों में बैठे लोगों में सामाजिक दूरी के नियम का पालन कोई नहीं कर रहा था। पैदल चल रहे लोगों से पुलिस ने कोई टोकाटाकी नहीं की। जोर वाहन चालकों पर ही रहा।

अब कहां नियम-कायदे, सरिया-सीमेंट की दुकानें भी खुलीं

धर्मकांटा चौराहे के पास सरिया और सीमेंट की दुकानें भी खुलीं थी। नियमानुसार इन्हें बंद रहना था। यहां पुलिस पिकेट भी मौजूद रही पर पुलिस ने इस पर गौर नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed