फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Here the roots of corruption are deep, keep an eye on

यहां भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हैं, नजर रखें

Fri, 12 May 2017 01:24 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 12 May 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Here the roots of corruption are deep, keep an eye on
Here the roots of corruption are deep, keep an eye on - फोटो : बरेली, अमर उजाला
जनपद के प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि  वह सबको साथ लेकर बरेली को सुंदर, विकसित और व्यवस्थित करना चाहते हैं। इसमें सबके सहयोग की जरूरत है। बरेली के सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हैं। विधायक और डीएम उन पर नजर रखें। अब तक जो होता है, योगी सरकार में वह नहीं होगा। 
विज्ञापन

जिला योजना की बैठक में हिस्सा लेने से पहले एक अस्पताल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि अभी वह जिला योजना के काम स्वीकृत करने आए हैं। अगली बार बरेली में ही उनका रात्रि प्रवास होगा। उसमें कामों का औचक निरीक्षण करेंगे। दोषी अफसरों पर सख्त कार्रवाई होगी। जो क्षेत्र विकास से अछूते हैं, जनप्रतिनिधि और आम व्यक्ति उसकी सूचना उनको दे। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और बिजली सुधारने पर सरकार का खास फोकस रहेगा। इससे पहले प्रभारी मंत्री के बरेली पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और विधायकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, विधायक डा. अरुण कुमार, बहोरनलाल मौर्य, राजेश मिश्रा , केसर सिंह, डा. श्याम बिहारी लाल, छत्रपाल सिंह गंगवार, डा. डीसी वर्मा,  एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त,  हर्षवर्धन आर्य, विकास शर्मा, डा. प्रमेंद्र महेश्वरी, प्रदीप पुष्कर, चंद्रपाल गुप्ता, मनोज यादव आदि शामिल थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed