फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Here is everywhere illegal mining

यहां तो हर जगह हो रहा है अवैध खनन

Mon, 10 Oct 2016 01:30 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में अवैध खनन के चलते मंत्री गायत्री प्रजापति से विभाग छीन लिया लेकिन इसका असर बरेली में दिखाई नहीं दे रहा है। यहां तो हर जगह खनन जारी है, कहीं मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है तो कहीं बालू का खनन। प्रशासनिक स्तर पर इस खनन को रोकने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर कुछ भी असर दिखाई नहीं दे रहा है। शिकायतें हुई, जिला स्तरीय अधिकारियों ने कार्रवाई के आदेश किए लेकिन निचले स्तर पर शिकायतें हीं दबा दी गईं।
विज्ञापन

जिले में पुलिस और खनन विभाग के संरक्षण में सेटेलाइट बस अड्डा, किला, बदायूं रोड, बीसलपुर चौराहा के पास अवैध तरीके से खनन करके बालू को वाहनों में भरकर लाया जा रहा है। बालू का यह खनन यूपी में अवैध है लेकिन यहां की राम गंगा, भाखड़ा और बहुगुल आदि नदियों के किनारे से बालू खनन करके बेचने के लिए लाई जा रही है। जिसको यहां के स्थानीय नेताओं का संरक्षण है।
विज्ञापन

खनन के कारण बहेड़ी तहसील के गुलड़िया भवानी के प्रगट सिंह को राहत नहीं मिली है। नदी में खनन के कारण हुए कटान के कारण वह अपनी जमीन के समाने की शिकायत डीएम और कमिश्नर से कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। टांडा छंगा के चौकी प्रभारी इस मामले में सुनवाई ही नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरगंज के गूला गांव की जमीन से रोजाना जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की जा रही है। यहां की शिकायत पर एडीएम को ठीक से रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। ऐसी ही शिकायतें फरीदपुर और हाफिजगंज के सभापुर और नरहपुर में हुई है। इन गांवों से सटी बहुगुल नदी से रात और सुबह के समय बालू का अवैध खनन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed