{"_id":"5cd25af7bdec22070a1a8c1c","slug":"herds-of-cows-killed-farmer-and-bend-scrambled-old-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों के झुंड ने किसान और सांड़ ने वृद्धा को पटक-पटक कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायों के झुंड ने किसान और सांड़ ने वृद्धा को पटक-पटक कर मार डाला
Wed, 08 May 2019 09:58 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौरहरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौरहरा
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 08 May 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा में आवारा गायों के झुंड ने एक किसान को पटक-पटक कर मार डाला जबकि मितौली में सांड़ ने एक वृद्धा की जान ले ली।
विज्ञापन
धौरहरा गांव जगतापुर मजरा सेमरी निवासी बिक्रम भार्गव (45) की पत्नी बृजरानी ने बताया कि सोमवार की रात पति सोमवार रात एक शादी समारोह से आने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो गए।
रात करीब 11 बजे गायों का झुंड आया और गायों ने पति को चारपाई सहित पटक दिया। पति के शोर मचाने पर जब तक घर के लोग बाहर निकले तब तक पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बिक्रम भार्गव के नाम दो बीघा जमीन है, जिसमें वह खेती और मजदूरी करके अपने पांच बच्चों का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन
वहीं मितौली क्षेत्र के गांव रामनगर में सोमवार की रात खेतों की ओर शौच के लिए जा रही सुंदरी देवी (62) पर रास्ते में अचानक सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन