{"_id":"5a0e0c1c4f1c1bd1408b71bc","slug":"hematou-analyzer-will-detect-hidden-diseases-in-the-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून में छिपी बीमारियां पता लगाएगा हीमेटो एनालाइजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून में छिपी बीमारियां पता लगाएगा हीमेटो एनालाइजर
बरेली।
Updated Fri, 17 Nov 2017 03:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खून में छिपी कई बीमारियों को खोजने के लिए जिला अस्पताल में नई मशीन आ गई है। हीमेटो एनालाइजर से खून में सीबीसी संबंधी जांचें न सिर्फ जल्द होंगी बल्कि इनमें गड़बड़ी की संभावना भी कम रहेगी। इस मशीन में कैंसर सेल्स का पता लगाने की भी क्षमता है। बृहस्पतिवार को यह मशीन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगाई गई।
जिला अस्पताल में उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेथिंग प्रोजेक्ट (यूपीएचएसएसपी) के तहत नई मशीन पैथालॉजी विभाग को दी गई है। अभी तक यह मशीन तीन पार्ट में जांच करती थी जबकि एडवांस नई मशीन पांच पार्ट में जांच करेगी। इससे रिपोर्ट में गड़बड़ी की आशंका घटेगी। मशीन की कई खूबियां है। करीब पांच लाख रुपये कीमत की इस मशीन से खून की टीएलसी, डीएलसी के अलावा प्लेटलेट्स काउंट, कैंसर सेल्स की जांच, खून की कमी का कारण, मलेरिया पैरासाइट्स काउंट की जांच होगी। इससे समय भी कम लगेगा। मशीन को चलाने के लिए यूपीएचएसएसपी की ओर से एक तकनीशियन भी कुछ दिनों के लिए तैनात किया जाएगा। इस मौके प्रमुख अधीक्षक डॉ. केएस गुप्ता, पैथॉलाजिस्ट डॉ. यूवी सिंह, एमएस डॉ. एके गौतम, अस्पताल प्रबंधक मृणालिनी उपाध्याय मौजूद रहे।