फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   helth

सर्दी कर रही बच्चों और बूढ़ों को बीमार

Wed, 24 Dec 2014 02:02 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 24 Dec 2014 02:02 AM IST
विज्ञापन
helth
दिन और रात सर्द क्या हुई नवजात से लेकर बुजुर्गों के लिए आफत आ गई। जिला अस्पताल में तो मरीजों की भीड़ बढ़ी ही है प्राइवेट अस्पतालों में ही मरीजों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन


कोल्ड निमोनिया
नवजात शिशुआें को निमोनिया का खतरा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि खन्ना के मुताबिक छह से सात माह के बच्चाें को निमोनिया जकड़ रहा है। यह संक्रमण से होता है। बच्चों की सांस तेज चलती है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।  
विज्ञापन


उपाय
खांसी, जुकाम वाले व्यक्ति से बच्चाें की दूरी बनाएं
नाक बंद होने पर नार्मल सलाइन ड्रॉप प्रयोग करें
भाप से भी बच्चों को आराम मिलेगा
सर्दी के ढीले और जरूरी कपड़े ही पहनाएं

कोल्ड डायरिया
 आठ महीने से ऊपर के वे बच्चे जिन्हें भोजन दिया जाने लगा है उन्हें डायरिया ने परेशान कर रखा है। गंदगी और संक्रमण से डायरिया हो रहा है। इसके लिए साफ सफाई का खास ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय
बच्चों को मां का ही दूध दें
बोतल को दिन में चार बार उबालें
मां अपने हाथ साबुन से धोएं, बच्चे के हाथ भी साबुन से धुलवाएं
परेशानी बढ़ने पर ओआरएस का घोल दें

खुजली और रैशेज
पांच वर्ष से बड़े बच्चे सर्दी में नहाने में आनाकानी करते हैं। खेलकूद में भाग लेने पर पसीना आता है लेकिन सफाई न होने पर रैशेज होते हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीकृष्ण बताते हैं कि खुजली से ग्रस्त बच्चे जाड़े में अधिक आ रहे हैं। त्वचा रोग भी इससे हो सकता है।
उपाय
बच्चों को रोज हल्के गर्म पानी से नहाएं
उनके रोजना कपड़े जरूर बदलें
खेलकर आएं तो हाथ पैर धोएं
बिस्तर को साफ रखें

अस्थमा और सांस रोग
जिला अस्पताल के चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. वीके धस्माना कहते हैं कि जाड़े में प्रदूषण रिसपेरिबुल सस्पेक्ट पार्टिकुलेट मैटर यानी आरएसपीएम के कण सतह से ऊपर रहते हैं। यह सांस के साथ अंदर जाते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं। सुबह का कोहरा भी खतरनाक है। सांस रोगी काफी बढ़ गए हैं। इनमें 25 साल से 60 साल तक के लोग शामिल हैं।


उपाय
सुबह धूप में ही टहलने निकलें
नहाने में सावधानी बरतें
ठीक कपड़ें पहने

घुटने और जोड़ों का दर्द
सर्दी में पुराने दर्द फिर से शुरू हो जाते हैं। गंगाचरण अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी का कहना है कि जोड़ों और गठिया से पीड़ित लोग अधिक आ रहे हैं। 30 साल से अधिक उम्र के लोग इसमें अधिक हैं। बुजुर्गों में गठिया की शिकायत है।
उपाय
सर्दी से बचें
गर्म सिंकाई करें
तेल मालिश करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed