{"_id":"5e10c3ff8ebc3e8815291518","slug":"helth-bareilly-news-bly3906651134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना डॉक्टर के शहर से गांव तक चल रहीं पैथोलॉजी लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना डॉक्टर के शहर से गांव तक चल रहीं पैथोलॉजी लैब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की रडार पर ऐसी दस लैब, होंगी सील
बरेली। एक ही लाइसेंस पर कई पैथोलॉजी लैब चल रही हैं। अप्रशिक्षित लोग यहां मरीजों का खून निकाल रहे हैं और रिपोर्ट भी बनाकर दे रहे हैं। ऐसी लैब पर जल्द कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी लैबों की सूची तैयार कर ली है।
अधिकतर पैथौलॉजी लैब में बिना टेक्नीशियन के ही जांचें हो रही हैं। खुद के नाम से लैब का पंजीयन कराने वाले डॉक्टर गायब रहते हैं और लैब संचालक की ओर से उनका कमीशन पहुंचता रहता है। जांच करने वाले उपकरण भी खस्ता हालत में हैं। एक ही डॉक्टर के नाम पर चार शहर में और तीन ग्रामीण क्षेत्रों में लैब चल रही हैं। इन्हें सील करने की तैयारी है। इसके अलावा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के देवरनियां, दमखोदा, मुड़िया, नवाबगंज, भोजीपुरा व शाही समेत दस ऐसी और लैब चिन्ह्ति की गई हैं। यहां एक ही डॉक्टर के नाम पर चार से अधिक लैब के लाइसेंस लिए गए हैं। ऐसी लैबों को सील किया जाएगा। यहां बता दें कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी ही सात लैब के रजिस्ट्रशेन रद्द किए थे। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है। ऐसी लैबों को चिन्ह्ति किया गया। इन पर कार्रवाई की जाएगी।