फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   helper killed as Truck collides with tractor on highway in Bareilly

Bareilly News: हाईवे पर ट्रैक्टर से टकराया ट्रक, हेल्पर की मौत, चालक गंभीर घायल

Mon, 25 Dec 2023 03:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Dec 2023 03:32 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में रविवार रात हाईवे पर हादसा हो गया। पचौनी अड्डा के सामने ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक के हेल्पर की मौत हो गई।  

विज्ञापन
helper killed as Truck collides with tractor on highway in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़त में ट्रक के हेल्पर की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जिला शामली के थाना झीनछाना गांव जमालपुर निवासी अरविंद ने बताया कि वह रविवार रात अपने 45 वर्षीय भाई संजय सीतापुर से ट्रक में लकड़ी का बुरादा भरकर जगाधरी जा रहे थे। बरेली से फरीदपुर के बीच हाईवे पर पचौनी अड्डा के सामने ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक के हेल्पर संजय की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


ड्राइवर भीम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर संजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर लगा जाम खुलवाया गया। परिवार के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed