फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hello... I am from Hopeline, you are not alone, we are together

Bareilly News: हैलो... मैं होपलाइन से, आप अकेले नहीं, हम साथ हैं

Sat, 19 Aug 2023 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 19 Aug 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Hello... I am from Hopeline, you are not alone, we are together
बरेली। हैलो... मैं होपलाइन से, आप अकेले नहीं, हम साथ हैं। इस तरह की कॉल विशेष बच्चों के माता-पिता को जाएगी। उन्हें किसी तरह की दिक्कत है तो उनकी मदद की जाएगी। बच्चों को काउसंलिंग की जरूरत किसी भी समय पड़ेगी तो फोन पर ही डॉक्टर उनसे सीधे और निशुल्क जुड़ेंगे। विशेष बच्चों की मदद की दिशा में प्राइमरी शिक्षिका दीपमाला पांडेय की यह हेल्पलाइन रविवार से शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

दीपमाला पांडेय ने बताया कि ''वन टीचर वन कॉल'' अभियान के दूसरे चरण के रूप में विशेष बच्चों के माता-पिता और देखभाल करने वालों के लिए एक समर्पित निशुल्क हेल्पलाइन ''होपलाइन'' शुरू करने का फैसला किया है। होपलाइन हर रविवार को चालू रहेगी। भावनात्मक समर्थन प्रदान करेगी। परिवारों को चिकित्सा और चिकित्सा संसाधनों से जोड़ेगी। चुनौतियों का सामना करने वाले या सलाह लेने वाले माता-पिता और देखभाल करने वालों का मार्गदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि ''होपलाइन'' के माध्यम से इन परिवारों को यह बताने का हमारा तरीका है कि आप अकेले नहीं हैं। हमारी दयालु टीम सुनने, समझने और किसी भी तरह से मदद करने के लिए हमेशा आपके साथ है। इस कॉल पर माता-पिता प्रशिक्षित परामर्शदाताओं और सलाहकारों से बात कर सकते हैं। चिकित्सा जरूरत पर भी हमारी टीम मदद करेगी। दीपमाला के ''वन टीचर वन कॉल'' अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे ''मन की बात'' में भी बात कर चुके हैं।
विज्ञापन


इन डॉक्टरों का पैनल करेगा मदद
डॉ. तुलिका सक्सेना, डॉ. रौचक गुप्ता, स्पीच थेरेपिस्ट एक राम सिंह, डॉ. नलिनी रस्तोगी, डॉ. जितेंद्र मौर्या, डॉ. सुमित अग्रवाल दिव्यांग बच्चों और उनके परिवारों की समस्याएं सुनेंगे। इसके लिए 8755797633 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed