{"_id":"3d4cedca9cf955433aeca6b553daa771","slug":"heighway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर चौकीदार चला रहा था अय्याशी का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर चौकीदार चला रहा था अय्याशी का अड्डा
बरेली
Updated Sun, 19 Jul 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बंद पड़े ढाबे को चौकीदार ने अय्याशी का अड्डा बना रखा था। वह रुपये लेकर युवक-युवतियों को यहां मिलवाता था। शनिवार को पुलिस ने इसका भंडाफोड़ कर ढाबे में प्रेमी जोड़े को पकड़ा लेकिन कुछ देर बाद ही छोड़ दिया। सीओ के मौके पर पहुंचने पर हड़बड़ाई पुलिस ने युवक को दुबारा पकड़कर थाने ले आई।
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सीबीगंज क्षेत्र में मथुरापुर के पास एक ढाबा था, जो सात साल पहले बंद हो गया। बंद पड़े इस ढाबे पर चौकीदार रहता है। ये चौकीदार लंबे समय से किराए में दो सौ से चार सौ रुपये तक लेकर युवक-युवतियों को ढाबे में मिलवाने का काम करता था। शनिवार दोपहर तीन बजे भी एक प्रेमी जोड़ा इस ढाबे में पहुंचा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने छापामार कर दोनों को रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। छापा पड़ते ही चौकीदार भाग गया। पुलिस ने युवक-युवती को कुछ देर बाद ही छोड़ दिया। जानकारी होने पर सीओ द्वितीय डीएस मार्छाल मौके पर पहुंच गए। इस पर पुलिस घबरा गई और युवक को दुबारा पकड़कर थाने ले आई।
सीओ ने बताया कि युवक का नाम फैमी है और वह कोहाड़ापीर का रहने वाला है। युवती से उसका प्रेम प्रसंग था। युवती के कई मैसेज भी उसके फोन में मिले हैं। सीओ ने बताया कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही चौकीदार की भी तलाश की जा रही है।