फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy vehicles will not enter the city for three days, auto-e-rickshaws also banned on many routes

Bareilly News: शहर में तीन दिन प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन, कई रूटों पर ऑटो-ई-रिक्शा भी प्रतिबंधित

Tue, 29 Oct 2024 03:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 29 Oct 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not enter the city for three days, auto-e-rickshaws also banned on many routes
बरेली। दिवाली के मद्देनजर बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने से जाम की समस्या पैदा होने लगी है। मंगलवार को धनतेरस से लेकर बृहस्पतिवार को दिवाली तक बाजारों में ज्यादा भीड़ होगी। इस दौरान जाम की समस्या को देखते हुए शहर में मंगलवार दोपहर दो से बृहस्पतिवार रात एक बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऑटो, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन भी बाजारों में आ-जा नहीं सकेंगे।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन परसाखेड़ा से बड़ा बाइपास होकर नैनीताल, पीलीभीत, लखनऊ की ओर जा सकेंगे। लखनऊ की ओर से आने वाले भारी वाहन रजऊ चौराहे से बड़ा बाइपास होकर पीलीभीत, नैनीताल, रामपुर की ओर जाएंगे। रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत, बरेली की ओर से बदायूं की ओर जाने-आने वाले भारी वाहन रजऊ चौराहे से फरीदपुर, बुखारा मोड़, रामगंगा होकर गुजारे जाएंगे। लखनऊ से बदायूं की ओर जाने-आने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बुखारा मोड़, रामगंगा होकर पास किए जाएंगे।
विज्ञापन

मिनी बाइपास, इज्जतनगर, डेलापीर से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन मिनी बाइपास, इज्जतनगर, डेलापीर, सौ फुटा, ईसाइयों की पुलिया, बियावानी कोठी, कैंट होते हुए आ-जा सकेंगे। इस दौरान शहर में पार्किंग के लिए बिशप मंडल इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन इलाकों में ऑटो, ई-रिक्शा व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित
- श्यामगंज से शाहदाना चौराहे, साहू गोपीनाथ तिराहे की ओर।

- बरेली कॉलेज गेट से सिकलापुर, पुराना रोडवेज बस अड्डे व नावल्टी चौराहे की ओर।
- सिकलापुर से पुराना बस अड्डा, साहू गोपीनाथ चौराहा और बड़ा बाजार की ओर।
- खलील तिराहे से कुतुबखाना चौराहे की ओर।
- किला क्रॉसिंग से साहू गोपीनाथ, साहू गोपीनाथ से किला क्रॉसिंग की ओर।
- सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर और कोहाड़ापीर से कुतुबखाना की ओर।
- अशोक नगर तिराहे से सूद धर्मकांटा व कोहाड़ापीर की ओर।
- मूर्ति नर्सिंग होम से मठ की चौकी व साहू गोपीनाथ की ओर।

- पटेल चौक से नावल्टी चौराहा, कुतुबखाना व बड़ा बाजार की ओर।
- शाहदाना चौराहे से साहू गोपीनाथ की ओर।
- चौपुला चौराहे से खलील तिराहा, कुतुबखाना की ओर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed