फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy vehicles will not enter Bareilly traffic diversion will remain effect till Mahashivratri

Mahashivratri: बरेली में आज शाम से डायवर्जन, यहां से गुजरेंगे दिल्ली-लखनऊ से आने वाले वाहन; देखें रूट

Tue, 25 Feb 2025 07:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 07:16 AM IST
सार

Traffic Diversion : बरेली में महाशिवरात्रि के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंगलवार शाम छह बजे से बुधवार की शाम छह बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहरी क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Heavy vehicles will not enter Bareilly traffic diversion will remain effect till Mahashivratri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में महाशिवरात्रि पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। एसपी यातायात अकमल खान ने 25 फरवरी की शाम छह बजे से 26 फरवरी की शाम छह बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहरी क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। शहर की सीमाओं पर ऐसे वाहनों को रोकने के लिए छह प्वऍइंट बनाए गए हैं। यात्रियों व जनता से वैकल्पिक मार्ग चुनने की अपेक्षा की गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन


ये रहेगी व्यवस्था
- परसाखेड़ा रोड नंबर-1 से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। वहां सीबीगंज थाने की टीम तैनात रहेगी।
- विलवा पुल, लालपुर कट और विलयधाम से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। यह जिम्मेदारी इज्जतनगर पुलिस की होगी।
- नवदिया झादा से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नही करेगा। यहां बिथरी चैनपुर पुलिस तैनात रहेगी।
- ट्रांसपोर्ट नगर से कोई भारी वाहन शहर में नहीं आ सकेगा। यहां कैंट पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
- रामगंगा तिराहे से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। यहां सुभाषनगर पुलिस तैनात रहेगी।
- बुखारा मोड़ से कोई भारी वाहन शहर में नहीं आ सकेगा। कैंट पुलिस यहां व्यवस्था संभालेगी।

इधर से गुजरेंगे भारी वाहन
- दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए बदायूं जा सकेंगी।
- नैनीताल और पीलीभीत की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें भी इसी मार्ग से बदायूं की ओर जाएंगी।
- दिल्ली की तरफ से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें बड़ा बाइपास, झुमका तिराहा, विलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेंगी।
- लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से जा सकेंगे।
- बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन भमोरा, देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। जिनको दिल्ली जाना है, वे बड़ा बाइपास से दिल्ली जाएंगे।
- बदायूं व लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस से सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ सकेंगी।
- दिल्ली की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाइपास से इज्जतनगर, डेलापीर, सौ फुटा से सेटेलाइट तक आ सकेंगी। यहां प्रतिबंधित रहेंगे छोटे वाहन
- कुदेशिया अंडरपास से अलखनाथ मंदिर की ओर कोई भी चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, मैजिक, मैक्स वाहन नहीं आ सकेंगे।
- किला क्रॉसिंग से अलखनाथ मंदिर की तरफ कोई भी चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, मैजिक, मैक्स आदि नहीं जा सकेंगे।
- श्यामगंज, बरेली कॉलेज गेट की तरफ से कोई भी चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, मैजिक, मैक्स आदि वाहन कालीबाड़ी की तरफ नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed