Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy vehicles will not be allowed to enter the city from 10 am today till tomorrow night.

Bareilly News: आज सुबह 10 बजे से कल रात तक शहर में प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन

Tue, 03 Mar 2026 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not be allowed to enter the city from 10 am today till tomorrow night.
बरेली। होली के मद्देनजर मंगलवार को सुबह 10 से बुधवार रात 11 बजे तक रोडवेज बसें और अन्य भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। इन वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। शहर में छह स्थानों पर पुलिस पिकेट के साथ ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती की गई है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि भारी वाहन शहर में प्रवेश न करें और कहीं पर जाम की स्थिति पैदा न हो, इसके के लिए क्विक रिस्पांस टीमों का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन


डायवर्जन के दौरान परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रजऊ तिराहा, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें जिनको बदायूं की ओर जाना है वह झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें जिनको लखनऊ जाना है, वह बड़ा बाइपास से झुमका, विलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेंगे। लखनऊ की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, रजऊ तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से जा सकेंगे। बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहन भमोरा से देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से रजऊ तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं व लखनऊ की ओर से आने वाली रोडवेज बसें रजऊ तिराहा से सेटेलाइट बस अड्डे तक आ सकेंगी। दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाइपास से इज्जतनगर, डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी से सैटेलाइट तक आ-जा सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed