फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy vehicles will not be able to enter the city till one o'clock in the night

रात एक बजे तक शहर में नहीं घुस सकेंगे भारी वाहन

Wed, 12 Aug 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not be able to enter the city till one o'clock in the night
बरेली की सड़कों पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जन्माष्टमी के कारण लागू की गई डायवर्जन व्यवस्था
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू हुई व्यवस्था बुधवार रात तक रहेगी लागू, मंदिरों के पास फोर्स लगाई गई

बरेली। पुलिस लाइन के मंदिर में मंगलवार को जन्माष्टमी मनाई गई, जबकि शहर के अधिकांश मंदिरों में बुधवार को यह मनाई जाएगी। पुलिस ने इसके लिए काफी तैयारियां की हैं। शहर में भारी वाहनों की प्रवेश निषेध अवधि बढ़ाने के साथ ही डायवर्जन व्यवस्था भी लागू की गई है। मंदिरों के पास खास सतर्कता बरतने के निर्देश हैं।
जन्माष्टमी कई घरों और मंदिरों में मंगलवार को भी मनाई गई। वहीं अधिकांश जगह यह बुधवार को मनाई जाएगी। अब तक रात दस बजे से सुबह साढ़े सात बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रहता है, बाकी समय प्रवेश निषेध लागू रहता है। एसपी ट्रैफिक के आदेश पर जन्माष्टमी के कारण प्रवेश निषेध सीमा रात दस बजे से बढ़ाकर एक बजे कर दी गई है। यानी भारी वाहनों का शहर में प्रवेश रात एक बजे के बाद ही होगा। त्योहार के मद्देनजर सभी प्रमुख मंदिरों के बाहर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें ट्रैफिक पुलिस के साथ ही सिविल पुलिस व होमगार्ड भी लगाए गए हैं। किसी सूरत में भारी वाहन शहर में आ भी जाएगा तो उसे डायवर्जन से बाहर संबंधित रास्ते पर निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

यहां रहेगा भारी वाहनों का डायवर्जन

  • - चौपुला चौराहे पर मिनी बाईपास दिशा से कोई भारी वाहन प्रवेश निषेध क्षेत्र में आ भी गया तो उसे अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा होकर सेटेलाइट की ओर निकाल दिया गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • - रामगंगा दिशा से शहर में कोई वाहन चौपुला पुल तक आ भी गया तो उसे लाल फाटक की दिशा में घुमा दिया जाएगा।
  • - मिनी बाईपास पर डायवर्जन लागू रहेगा। वहां से पुलिसकर्मी भारी वाहनों को शहर में नहीं आने देंगे।
  • - रामगंगा तिराहा से भी शहर में आने वाले वाहनों को लाल फाटक की ओर से लाया जाएगा। चौकी चौराहे पर भी फोर्स रहेगी, जो शहर में भारी वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह रोकेगी।

इतना ट्रैफिक स्टाफ रहेगा तैनात

दो टीआई, चार टीएसआई, आठ हेड कांस्टेबल, 13 कांस्टेबल और छह होमगार्ड की ड्यूटी डायवर्जन स्थल पर लगाई गई है। इसके अलावा मंदिरों की सुरक्षा में भी ट्रैफिक स्टाफ पुलिस के साथ रहेगा।

जन्माष्टमी उत्सव पर दो दिन तक यह व्यवस्था लागू रहनी है। वैसे मंदिरों में श्रद्धालुओं के जाने और भीड़ लगाने पर रोक है, पर एहतियातन पुलिस मंदिरों के आसपास व प्रमुख रास्तों पर तैनात रहेगी। प्रवेश निषेध समय सीमा भी तीन घंटे आगे बढ़ाई गई है।- एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed