फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy vehicles no entry in Bareilly city route diversion due to Mahashivratri

Mahashivratri 2023: आज शाम से बरेली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन, 24 घंटे लागू रहेगा डायवर्जन

Fri, 17 Feb 2023 07:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Feb 2023 07:32 AM IST
सार

नाथ नगरी बरेली में पशुपतिनाथ, वनखंडीनाथ, मढ़ीनाथ, त्रिवटीनाथ, तपेश्वरनाथ, अलखनाथ और धोपेश्वरनाथ प्रमुख शिव मंदिर हैं। इन मंदिरों में महाशवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
Heavy vehicles no entry in Bareilly city route diversion due to Mahashivratri
परिवर्तित रहेगा यातायात

विस्तार

महाशिवरात्रि शनिवार को है। इसके मद्देनजर बरेली में शुक्रवार शाम छह बजे के बाद 24 घंटे के लिए शहर में रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इज्जतनगर और सिटी स्टेशन की ओर से आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा को अलखनाथ मंदिर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ऑटो, ई-रिक्शा रामगंगा की ओर से चौपुला की ओर भी नहीं आ सकेंगे।

विज्ञापन


शहर में पशुपतिनाथ, वनखंडीनाथ, मढ़ीनाथ, त्रिवटीनाथ, तपेश्वरनाथ, अलखनाथ और धोपेश्वरनाथ प्रमुख शिव मंदिर हैं। महाशिवरात्रि पर काफी संख्या में शिवभक्त और कांवड़िये जलाभिषेक के लिए इन मंदिरों में पहुंचेंगे। किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके मद्देनजर रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बृहस्पतिवार को अधीनस्थों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन

ये होगी व्यवस्था

  • लखनऊ से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को फरीदपुर से बुखारा मोड़ होते हुए रामगंगा, भमोरा, आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी होते हुए निकाला लाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दिल्ली, रामपुर रोड से आने और बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहनों को परसाखेड़ा तिराहा से बड़ा बाईपास, इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर से दातागंज होते हुए निकाला लाएगा।
  • नैनीताल रोड से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन बिल्वा पुल, इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर, दातागंज होते हुए निकाले जाएंगे।
  • पीलीभीत से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहनों को विलयधाम से इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर से दातागंज होते हुए निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed