फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy on the legal system will cut the power !

बिजली कटौती कानून व्यवस्था पर पड़ेगी भारी!

Sun, 24 Apr 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 24 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
स्कॉडा योजना के तहत हो रहा सप्लाई सुधार कार्य सिरदर्द बनता जा रहा है। सर्दियों की जगह गर्मियों में पूरे दिन काम होने से घंटों सप्लाई गुल हो रही है। इससे लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर खुफिया विभाग ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजकर आशंका जतायी है कि गर्मियों में घंटों सप्लाई गुल रहना कानून व्यवस्था पर भारी पड़ सकता है। इस मनमानी पर तत्काल अंकुश लगना जरूरी है। उधर, शनिवार में भी कई स्थानों पर घंटों सप्लाई गुल रही।
विज्ञापन

हर दिन ट्रांसफार्मर मरम्मत, नयी लाइनें बनाने, लाइनें बदलने और भूमिगत केबल बिछाने आदि का कार्य कराया जा रहा है। एसई शहर मनोज कुमार पाठक ने इसका समय सुबह 11 से शाम 4 बजे तय किया है, लेकिन एसडीओ इसका पालन नहीं कराते हैं और काम देर शाम तक चलता रहता है। इससे 9 से 11 घंटे तक सप्लाई गुल रहती है। एसडीओ शाहदाना क्षेत्र ज्यादा संवेदनशील माना जाता है। कई बार सप्लाई गुल रहने पर उपद्रव हो चुके हैं। शटडाउन खेल में स्टाफ काफी शोरशराबा होने के बाद सप्लाई शुरू कराता है। व्यापार मंडल भी मनमानी कटौती से खफा है। ‘अमर उजाला’ ने यह मामला उठाया भी है। 
विज्ञापन


इन इलाकों की गुल रही बिजली
उधर, शनिवार पुराना शहर, डीडीपुरम, भूड़, बृजलोक कालोनी, एकता नगर, नई बस्ती, सिकलापुर, गंगापुर, माधोबाड़ी, शाहदाना समेत विभिन्न इलाकों में पूरे दिन सुधार कार्य होता रहा, इससे घंटे सप्लाई गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में आज गुल रहेगी सप्लाई
रविवार में इज्जतनगर, कोहाड़ापीर, प्रेमनगर, धोबी चौराहा, अशोक नगर, गोपाल नगर, आकाशपुरम, पशुपति विहार, सतीपुर, आजाद नगर आदि इलाकों में कार्य होगा। अधिशासी अभियंता नंद लाल ने बताया कि सुबह 11 से शाम चार बजे सुधार कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed