फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy jam on Pilibhit bypass, vehicles kept crawling for two and a half hours

Bareilly News: पीलीभीत बाइपास पर लगा भीषण जाम, ढाई घंटे रेंगते रहे वाहन

Wed, 22 Nov 2023 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 22 Nov 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Heavy jam on Pilibhit bypass, vehicles kept crawling for two and a half hours
बरेली। शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। मंगलवार को भी पीलीभीत बाइपास के कई इलाकों में करीब ढाई घंटे भीषण जाम लगा रहा। संजयनगर चौराहे से डोहरा मोड़ तक दिनभर वाहन रेंगते रहे। दोपहर करीब दो बजे विकट स्थिति हो गई। यातायात पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जाम का प्रमुख कारण मनमाने तरीके से वाहनों का संचालन है। डोहरा मोड़, संजयनगर चौराहा, सौ फुटा रोड पर भी सैकड़ों वाहन जाम में फंस रहे। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



सुरेश शर्मा नगर में सड़क की एक लेन बंद
सुरेश शर्मा नगर में सड़क की एक लेन पर निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में यहां एक लेन से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। दिन में कई बार यहां जाम की स्थिति बनी। जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन आड़े-तिरछे होने से समस्या बढ़ जाती है। खोदी गई मिट्टी धूल बनकर उड़ने से लोगों को दिक्क्त उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहालग में और बढ़ेगी समस्या
सहालग शुरू होने वाला है। पीलीभीत बाइपास और बदायूं रोड पर सबसे ज्यादा बरातघर और मैरिज लॉन हैं। कई मैरिज लॉन के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में इन इलाकों में जाम लगना आम बात है। आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ेगी।




वर्जन-
सुरेश शर्मा नगर में सड़क की एक लेन बंद होने से समस्या आ रही है। विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले जाम का कारण बन रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। पीलीभीत बाइपास पर बरात घरों की वजह से भी समस्या होती है। कहीं पर जाम की समस्या न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। - राममोहन सिंह, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed