फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heated exchange between councilor and contractor over the quality of the drain.

Bareilly News: नाले की गुणवत्ता पर सभासद और ठेकेदार के बीच हुई नोकझोंक

Sun, 06 Sep 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Heated exchange between councilor and contractor over the quality of the drain.
सिरौली। मोहल्ला गढ़ी में नाले के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भाजपा सभासद ठाकुर विजय सिंह और ठेकेदार आबिद वेग के बीच तीखी नोकझोंक हुई। यह घटना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी के सामने हुई। विवाद बढ़ने पर सभासद ने ठेकेदार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला गढ़ी में तीन लाख 962 रुपये की लागत से 59 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। सभासद ठाकुर विजय सिंह का आरोप है कि उनको इस निर्माण कार्य में घोटाले की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर देखा तो घटिया ईंट और गुणवत्ता विहीन मसाला पाया। वहीं, ठेकेदार आबिद वेग ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सभासद गुणवत्ता परखने नहीं, बल्कि 20 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। इन्कार करने पर सभासद ने श्रमिकों से अभद्रता की और सरकारी कार्य जबरन रुकवा दिया। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन,
सभासद की शिकायत पर एक दिन पहले जेई मौके पर गए थे। विरोध करने पर ठेकेदार ने अभद्रता और मारपीट की। आरोपों समेत पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। - राजन नाथ तिवारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत सिरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed