{"_id":"66512978099caab35a085386","slug":"heat-wave-increased-number-of-patients-in-hospitals-aonla-news-c-396-1-bas1001-73-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गर्मी का प्रकोप... अस्पतालों में बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गर्मी का प्रकोप... अस्पतालों में बढ़े मरीज
Sat, 25 May 2024 05:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 25 May 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज। इन दिनों हर कोई भीषण गर्मी से बेहाल है। गर्मी के चलते अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। क्यारा और मझगवां सीएचसी पर आने वाले ज्यादातर मरीज उल्टी-दस्त के साथ बुखार, खांसी, खुजली, डायरिया से पीड़ित हैं। डॉक्टर मरीजों को दवा के साथ ज्यादा पानी पीने और लू से बचने की सलाह दे रहे हैं।
शुक्रवार को क्यारा सीएचसी की ओपीडी में 350 और मझगवां सीएचसी पर 312 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें मझगवां सीएचसी पर बुखार, खांसी, दस्त तथा क्यारा सीएचसी पर अधिकांश खुजली तथा डायरिया जैसी बीमारियों के मरीज थे। फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही हैं। ऐसे में चिकित्सक मरीजों का उपचार करने के साथ ही लू से बचाव का सुझाव दे रहे हैं।
खांसी हो तो बलगम की जरूर कराएं जांच
मझगवां चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता का कहना है कि दोपहर के समय बहुत आवश्यक न होने पर घर से बाहर न निकलें। सीएचसी की ओपीडी में इन दिनों बुखार, खांसी, दस्त के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। खांसी वाले मरीज बलगम की जांच सीएचसी पर आकर जरूर कराएं। क्यारा सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि इन दिनों लोगों को लू से बचना चाहिए। उथले बोरिंग वाले नल के पानी का सेवन बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
ऐसे रखें आंखों का ख्याल
- घर से निकलते समय धूप से बचाव के लिए काला चश्मा जरूर लगाएं।
- अधिक देर तक स्क्रीन के सामने काम न करें।
- आंखों में सूखापन या खुजली हो रही है तो रगड़े नहीं।
- आंखों में ड्राइनेस होने पर साफ ठंडे पानी से धोएं।
- धूप में निकलने पर टोपी और छाते का प्रयोग करें।