फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heat increased, AQI reached 170 due to dust

Bareilly News: तपिश बढ़ी, धूल के गुबार से एक्यूआई 170 पहुंचा

Thu, 18 May 2023 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Heat increased, AQI reached 170 due to dust
मौसम - तेज धूप में बचाव के लिए लोग चेहरे पर स्कार्फ बांधकर बाहर निकले - संवाद
बरेली। पिछले कई दिनों से तप रहे लोगों को अब धूल के गुबार बेहाल करने लगे हैं। दिन में धूल भरी हवा चलने से वायु प्रदूषण स्तर भी डेढ़ सौ के पार खतरे के निशान की ओर बढ़ने लगा। दोपहर तीन बजे एअर क्वालिटी इंडेस्क (एक्यूआई) 170 दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले करीब दो दिन तक तेज धूप निकलने से हवा चलने पर धूल उड़ने के आसार जताए हैं।
बुधवार को सुबह हल्के बादल मंडराए पर तेज हवा चलने से आगे खिसक गए। दिनभर तेज धूप रहने से पारा 40 डिग्री के करीब जा पहुंचा। भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र से जारी बुलेटिन के मुताबिक मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है।
विज्ञापन

शहर में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने से तेज हवाएं चल रही हैं। इससे बादलों का जमावड़ा नहीं लग रहा। दिन में तेज धूप से नमी 40 फीसदी से कम दर्ज हो रही है। धूल हवा के साथ उठकर गुबार की शक्ल में मंडरा रही है। आने वाले दो-तीन दिन तक ऐसा ही माहौल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
अधिकतम : 39.3न्यूनतम : 23.4
पूर्वानुमान : दिन में तेज धूप और धूल भरी हवा चलेगी।
सूर्याेदय : 5:21 बजे
सूर्यास्त : 6:56 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed