फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused arrested for converting a teenage girl and throwing her in front of train

Girl Death Case: वीडियो में सामने आया छात्रा की मौत का सच... आरोपी फरियाद गिरफ्तार; परिजनों ने लगाए ये आरोप

Fri, 10 May 2024 11:59 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पूर्वी (बरेली) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 May 2024 11:59 AM IST
सार

फतेहगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम किशोरी का शव ट्रेन से कटा मिला था। पिता ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के युवक फरियाद ने बहगुल नदी के पास रेल ट्रैक पर ट्रेन के सामने धक्का देकर उनकी बेटी की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Accused arrested for converting a teenage girl and throwing her in front of train
आरोपी फरियाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने, दुष्कर्म करने और उसे ट्रेन के सामने फेंकने के मामले में पुलिस ने दूसरे समुदाय के युवक फरियाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आत्महत्या जैसे ही संकेत मिले हैं। धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म के आरोप भी पुष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस को एक वीडियो भी मिला है, जिसमें किशोरी अकेली ही रेलवे ट्रैक की ओर जाती दिख रही है।

विज्ञापन


फतेहगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम किशोरी का शव ट्रेन से कटा मिला था। पिता ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के युवक फरियाद ने बहगुल नदी के पास रेल ट्रैक पर ट्रेन के सामने धक्का देकर उनकी बेटी की हत्या कर दी थी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर हिंदूवादी संगठनों ने थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Trending Videos

तब कई बार तहरीर बदलवाने के बाद रात ढाई बजे आरोपी फरियाद के विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने, अपहरण कर दुष्कर्म करने और हत्या के मामले में रिपोर्ट लिखी गई। रात में तीन बजे परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऐसे संकेत मिले हैं कि जैसे किशोरी पटरी पर खुद ही लेट गई हो। बृहस्पतिवार को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

सर्विलांस में मिला रिकॉर्ड, फरियाद के संपर्क में थी किशोरी
बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने संबंधित क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इस दौरान एक वीडियो काफी साफ मिला, जिसमें किशोरी रेलवे ट्रैक की ओर जाती दिख रही है। वहीं, सर्विलांस से साक्ष्य मिले हैं कि किशोरी फरियाद के संपर्क में थी। सुबह भी फरियाद ने उसे कॉल की थी। माना जा रहा है कि उसके बहकाने या धमकाने से परेशान किशोरी ने इस तरह का फैसला लिया होगा।

विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता ने समाजवाद पर उठाए सवाल
इस घटना को लेकर भाजपा के प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर समाजवाद और कथित एमवाई समीकरण पर तंज कसा है। उन्होंने आरोपी के धर्म और पीड़ित पक्ष की जाति को लेकर सवाल उठाए हैं और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

एसपी साउथ मानुष पारीक ने बताया कि किशोरी की मौत सीधे तौर पर आत्महत्या जैसी लग रही है। धर्म परिवर्तन या दुष्कर्म जैसी बात अभी पुष्ट नहीं हुई है पर आरोपी फरियाद से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। वह किशोरी के संपर्क में था, इसकी पुष्टि हुई है। उसके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। ट्रेन स्टाफ से भी बात की जाएगी कि उन्होंने किशोरी को किस स्थिति में देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed