फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heart disease department doctor said, ' Now just '

हृदय रोग विभाग के डॉक्टर बोले, ‘अब बस’

Sat, 02 Apr 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 02 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Heart disease department doctor said, ' Now just '
ह्रदय रोग ‌व‌िशेषज्ञ र‌िटायर ‌
 जिला अस्पताल के इकलौते हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वीपी भारद्वाज काम के दबाव से इतना दब गए कि रिटायर होने में वह सुकून महसूस कर रहे हैं। रिटायर होने के बाद उनके कमरे के बाहर एक पर्चा चिपका दिया गया है। इसमें लिखा है ‘अब बस’ डॉक्टर साहब की सरकारी सेवाएं समाप्त हो गई हैं, कृपया कमरा नंबर चार में दिखाएं। 
विज्ञापन

हृदय रोग विभाग में अब तक किसी विशेषज्ञ की तैनाती न हो पाने से वार्ड के मरीज तकलीफ में हैं। यहां रोजाना 50 से 60 मरीजों की ओपीडी डॉक्टर भारद्वाज के नाम थी। वहीं वार्ड में ही करीब दस मरीजों के भर्ती होने की सुविधा भी है। इन्हें भी डॉक्टर भारद्वाज देखते थे। लेकिन अब इन्हें फिजीशियन चिकित्सक देखेंगे। शुक्रवार को स्टॉफ ने डॉ. वीपी भारद्वाज को विदाई दी। 
विज्ञापन

- फिजीशियंस पर भी संकट 
कार्डियोलॉजी के मरीज डॉ. एएम अग्रवाल देखेंगे। लेकिन ये खुद रोजाना 50 से 60 मरीज ही देखते हैं। ऐसे में कार्डियोलॉजी के मरीजों का कैसे इलाज करेंगे यह देखने वाला होगा। फिलहाल, एमए अग्रवाल चार दिन के लिए कोर्ट मामले में रुड़की गए हैं। बाकी डॉ. वागीश वैश्य और डॉ. अंशुमान तिवारी रोजाना इमरजेंसी ड्यूटी और ओपीडी में करीब 100 से अधिक मरीज देखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘कार्डियोलॉजिस्ट के लिए लगातार शासन को पत्र भेजा जा रहा है। अभी तक कोई हल नहीं निकला है। फिजीशियन के सहारे ही मरीज रहेंगे।’
डॉ. परवीन जहां, सीएमएस 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed