फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hearing on information of Corona suspects, not stirred

कोरोना संदिग्धों की सूचना पर नहीं हो रही सुनवाई, हड़कंप

Wed, 01 Apr 2020 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hearing on information of Corona suspects, not stirred
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

कंट्रोल रूम के नंबर पर बात करो तो होती है अभद्रता, पुलिस, स्वास्थ्य वाले भी नहीं सुन रहे

विज्ञापन
बरेली। दूसरे शहरों व राज्यों से लौटे लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर जनता में अजीब सा डर है। लोग अपने पड़ोसियों की जांच कराना चाहते हैं पर इसके लिए सुनवाई का कोई सिस्टम ही नहीं है। हर विभाग एकदूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहा है। आखिर में जवाबदेह स्वास्थ्य विभाग के अफसर शासन की गाइड लाइन के अलावा किसी और का चेकअप न कराने की बात कहकर मसला खत्म कर देते हैं।
शहर के एक व्यापारी नेता ने किसी परिचित के कहने पर पुलिस से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक के नंबर मिला लिए पर सूचना दर्ज नहीं हो सकी। आखिर में कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम के नंबर पर बात की गई तो वहां कर्मचारी ने दूसरा नंबर देने की कोशिश की। जब उससे मामला दर्ज करने को कहा तो वह अभद्रता पर उतर आया। हार कर शिकायत करना ही छोड़ दिया। प्रेमनगर की गोकुल धाम कॉलोनी में नोएडा से आए दंपती के बारे में लोग सूचनाएं दे रहे हैं पर उनका चेकअप नहीं कराया जा रहा। यूपी 112 पर सुनवाई न हुई तो स्थानीय लोगों ने एसएसपी को सूचना दे दी।
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी के सूर्यनगर गली नंबर एक में नोएडा से एक व्यक्ति अपने घर लौटा है। उसकी हालत खराब है। लगातार खांसी आ रही है तो पड़ोसी घबराए हुए हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है पर कोई मौके पर नहीं पहुंचा है। इसी तरह कटरा चांद खां में मौर्य मंदिर के आसपास गलियों में कई घरों में लोग दिल्ली व अन्य प्रदेशों से काम करके अपने घरों को लौटे हैं। यह लोग घरों में बैठने की बजाय गलियों में घूम रहे हैं। इनसे पड़ोसी सहमे हुए हैं। वह अपने बच्चों को लेकर आशंकित हैं जो इन लोगों के पास चले जाते हैं। पुलिस से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक को सूचना दी गई है पर कोई नहीं सुन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed