फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hearing not held in Sarnia case related to land acquisition

Bareilly News: जमीन अधिग्रहण से जुड़े सरनिया मामले में नहीं हुई सुनवाई

Thu, 07 Nov 2024 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Hearing not held in Sarnia case related to land acquisition
बरेली। अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से सरनिया मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हुई। सरनिया में रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहीत की जा रही थी, लेकिन अधिक मूल्यांकन का मुद्दा सामने आने पर एनएचएआई ने आर्बिट्रेशन दाखिल किया था। इसी पर डीएम को आर्बिटेटर की हैसियत से सुनवाई करनी है लेकिन किसी न किसी वजह से तारीख टल रही है।
विज्ञापन

सरनिया के गाटा संख्या 156 पर जमीन और उस पर बने ढांचे की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई। एनएचएआई ने अपने आर्बिटेशन में भूमि को कृषि का बताया है और अकृषि का मुआवजा देने पर आपत्ति की, लेकिन ढांचे कीमत का जिक्र नहीं किया पर डीएम और कमिश्नर की ओर से कराई गई जांच में ढांचे का मूल्यांकन अधिक किए जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में 11 व 18 अक्तूबर को छुट्टी होने की वजह से सुनवाई नहीं हुई थी। फिर 25 अक्तूबर की तारीख को सुनवाई होने थी, लेकिन वह नहीं हुई। छह नवंबर को अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हुई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed