{"_id":"67e07578b6717ee7ef0d3098","slug":"health-workers-surrounded-by-misbehavior-with-petition-committee-member-bareilly-news-c-4-bly1015-604406-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: याचिका समिति सदस्य से बदसलूकी में घिरे स्वास्थ्यकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: याचिका समिति सदस्य से बदसलूकी में घिरे स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उप्र विधान परिषद की याचिका समिति के सदस्य एमएलसी विजय बहादुर पाठक को उचित इलाज न देने और बदसलूकी के आरोपों पर सीएमओ ने स्वास्थ्यर्मियों से जबाव तलब किया है। संतोषजनक जबाव न मिलने विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
समिति के सदस्य शुक्रवार शाम सर्किट हाउस पहुंच गए थे। कुछ देर बाद ही समिति सदस्य विजय बहादुर पाठक को बेचैनी और घबराहट के साथ सांस तेज चलने लगी। एस्कॉर्ट में लगी एंबुलेंस के स्वास्थ्यकर्मियों से जांच और दवा के लिए कहा तो उन्होंने कोई मदद नहीं की। बल्कि दुर्व्यवहार करने लगे। सदस्य ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से शिकायत कर कार्रवाई के लिए कहा। शनिवार को बैठक में समिति सदस्यों ने प्रकरण पर सीएमओ पर नाराजगी जताई।
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह का कहना है कि एमएलसी की शिकायत पर डॉक्टर को भेजकर जांच कराई। दवा दी गई। जिन स्वास्थ्यकर्मियों पर आरोप है, उनसे जबाव तलब किया है। अगर संतोषजनक जबाव नहीं मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो