{"_id":"6235c23e5dad9220a422de88","slug":"health-bareilly-news-bly4786326126","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत से गुस्साए परिवार का निजी अस्पताल पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत से गुस्साए परिवार का निजी अस्पताल पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी/कछला (बदायूं)। कछला के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अलीगढ़ में भर्ती कराना पड़ा। इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। शव लेकर लौटे परिजन घर जाने की बजाय निजी अस्पताल के गेट पर पहुंच गए। उन्होंने शव गेट पर रखकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। निजी अस्पताल संचालक ने पुलिस बुला ली। पुलिस की मौजूद में अस्पताल संचालक और मृतका के परिवार के बीच नोकझोंक भी हुई।
मामला शुक्रवार शाम का है। कछला के वार्ड नंबर-पांच निवासी सीमा (42) पत्नी सुनील कुमार के पेट में गांठ की शिकायत पर परिवार ने उसे पिछले दिनों कस्बे ही एक निजी अस्पताल में दिखाया। अल्ट्रासाउंड के बाद सीमा को बृहस्पतिवार दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया। निजी अस्पताल संचालक ने बदायूं की लेडी डॉक्टर को बुलाकर ऑपरेशन करा दिया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान ही सीमा की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर के कहने पर परिवार के लोग उसे लेकर अलीगढ़ चले गए। अलीगढ़ में इलाज शुरू होने से पहले ही सीमा ने दम तोड़ दिया। पति समेत परिवार के लोग एंबुलेंस से शव कछला के निजी अस्पताल में ले आए। अस्पताल गेट पर ही शव रखकर हंगामा करने लगे।
माहौल खराब होता देख अस्पताल का स्टॉफ भी खिसक गया। काफी देर तक हंगामा और नोकझोंक के बाद अस्पताल संचालक ने कछला चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार को बुला लिया। मृतका के परिजन का गुस्सा शांत नहीं होने पर प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने मृतका के परिजन से इलाज को लेकर जानकारी की। उन्होंने अस्पताल संचालक पर गुमराह करने और लेडी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। देर रात तक पसोपेश का माहौल बना रहा। प्रभारी निरीक्षक बालियान ने बताया कि शव लेकर मृतका के परिजन अस्पताल पर पहुंच गए थे। उन्होंने कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी है। उधर, निजी अस्पताल संचालक डॉ. केशव शर्मा का कहना है कि ऑपरेशन में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई थी। महिला को कैंसर था, जिसकी महिला के परिवार ने सलाह के बाद भी जांच नहीं कराई थी।