फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

एडी हेल्थ करेंगे बदायूं डीसीपीएम की जांच

Wed, 29 Jan 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Health
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक ने एडी हेल्थ को जांच के दिए निर्देश
विज्ञापन

बदायूं प्रभारी सीएमओ ने एनएचएम के कार्यों में सहयोग न करने की शिकायत की थी
बरेली। एडी हेल्थ राकेश दुबे बदायूं डिस्ट्रिक कम्युनिटी प्रोग्राम मैनेजर (डीसीपीएम) अरविंद राणा की जांच करेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक ने एडी हेल्थ को इस संबंध में निर्देशित किया है। उनसे पांच फरवरी तक रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा डीसीपीएम पर अवैध वसूली कराने के भी आरोप लगे हैं। इस बिंदु पर भी गहनता से जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

आठ जनवरी को प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने डीसीपीएम के खिलाफ स्वास्थ्य मिशन निदेशक को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि वह स्थानीय और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त हैं। इस वजह से वह स्वास्थ्य मिशन के किसी भी कार्यक्रम में सहयोग नहीं करते हैं। विभागीय बैठकों में भी अक्सर नहीं पहुंचते हैं। इसके अलावा एक सहयोगी के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं से पैसों की वसूली की जाती है। संचारी रोगों में भी डीसीपीएम की ओर से कोई सहयोग नहीं किया जाता है। भेजे पत्र में यह भी कहा गया था कि जनपद में आयुष्मान योजना में भी कोई प्रगति नहीं हो रही है। एडी हेल्थ ने बताया कि उन्हें जांच के संबंध में पत्र मिल गया है। वह जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed