फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

जननी सुरक्षा योजना का लाभ न देने पर एमओआईसी को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 21 Jan 2020 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Health
बहेड़ी, नवाबगंज समेत तीन ब्लॉकों के एमओआईसी पर कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

बरेली। नवजात बच्चों और मातृ मृत्युदर कम करने के लिए शासन की ओर से संचालित जननी सुरक्षा योजना में अफसरों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जननी सुरक्षा योजना के तहत तीन ब्लॉकों के एमओआईसी (चिकित्साधिकारी) ने लाभार्थियों के खाते में आर्थिक मदद नहीं भेजी, जबकि ये जिले स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की बैठक में सभी लाभार्थियों को मदद भेजने का दावा करते रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर सीडीओ (डीएचएस के उपाध्यक्ष) ने तीनों ब्लॉकों के एमओआईसी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं।

पिछले दिनों हुई डीएचएस की बैठक में जननी सुरक्षा योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई थी, जिसमें सभी ब्लॉकों के चिकित्साधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के लाभार्थियों को योजना का लाभ देने का दावा किया था। मामले की जांच कराई गई तो बहेड़ी, नवाबगंज समेत एक अन्य ब्लॉक के एमओआईसी का झूठ उजागर हुआ। पता चला कि करीब नौ माह से अधिक गुजरने के बाद भी कई लाभार्थियों के खाते में योजना के तहत मिलने वाली रकम का लाभ ही नहीं दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने सीएमओ से प्रतिकूल प्रविष्टि और कारण बताओे नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी ब्लॉकों से लंबित प्रकरण की सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed