{"_id":"5e2612248ebc3e4b505549e8","slug":"health-bareilly-news-bly3926973183","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी अस्पताल में मरीजों को लग रही सीधी हवा, सर्दी से बचाव के इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी अस्पताल में मरीजों को लग रही सीधी हवा, सर्दी से बचाव के इंतजाम नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। टीबी के मरीजों को अपनी बीमारी के साथ साथ ठंड से भी लड़ना पड़ रहा है। टीबी अस्पताल और आइसोलेशन वार्ड की ज्यादातर खिड़कियां टूटी हैं। यहां से आती शीतलहर मरीजों को बेहाल कर रही है। टीबी के कुछ मरीजाें का तो खुले बरामदेनुमा वार्ड में भर्ती कर इलाज चल रहा है। टीबी अस्पताल के वार्ड की खिड़कियों के शीशे टूटे पड़े हैं। ठंड से निपटने के लिए अस्पताल में कोई हीटर नहीं है। मरीजों को ठंड से बचाने के लिए सिर्फ एक कंबल दिया जाता है। आइसोलेशन वार्ड में लगी खिड़की के शीशे भी टूटे हैं। ठंडी हवा आने से वार्ड में भर्ती मरीज ठिठुरते रहते हैं। सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल का कहना है कि सभी वार्ड में हीटर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं नहीं लगे हैं तो वह उसे दिखवाएंगे और यदि किसी खिड़की का शीशा टूट गया तो उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन